Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गर्मियों में तुरई का जूस पीएं, डायबिटीज में मरीजों के लिए है फायदेमंद
गर्मियों में तुरई जूस पीने के फायदे कई हैं। डायबिटीज के मरीजों को तो इस मौसम में तुरई का जूस पीना चाहिए। इस सब्जी में विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं। इसके अलावा ये शरीर से गंदगी और फैट को कम करके बॉडी डिटॉक्स करने में मदद करता है। साथ ही से ये सब्जी आयरन और जिंक डेफिशिएंसी को दूर करता है। तो, आइए विस्तार से जानें हैं तुरई जूस पीने के फायदे

डायबिटीज में फायदेमंद
तुरई में कैलोरी, शुगर की मात्रा कम होती है, जबकि ये फाइबर से भरपूर होता है। ये भूख को नियंत्रित करने के साथ ही क्रेविंग को रोकने में मदद करता है। इसके अलावा, ये फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है जिसमें हाइपोग्लाइसेमिक लक्षण होते हैं और ये पाचन, चयापचय, इंसुलिन कार्यों को उत्तेजित करके डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है।

स्किन डिटॉक्स करता है
तुरई के जूस में विटामिन सी और विटामिन ए से भरपूर होता है। इसमें भरपूर एंटीऑक्सीडेंट होता है। जो स्किन के लिए काफी हेल्दी होती है। ये स्किन के मुक्त कणों को खत्म करने में मदद करता है। ये स्वस्थ त्वचा के ऊतकों को ऑक्सीडेटिव क्षति से बचाता है और रक्त को शुद्ध करके स्किन डिटॉक्स में मदद करता है। ये त्वचा की कोशिकाओं में ब्लड फ्लो को बढ़ाता है और मुंहासे व काले धब्बे को हटा कर साफ और चमकदार त्वचा पाने में मदद करता है।

वेट लॉस में मदद करता है
तुरई जूस वेटलॉस में मददगार है। तुरई में कैलोरी की मात्रा कम होती है और इसमें संतृप्त वसा और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा न के बराबर होती है। इसकी एवज में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और वसा को तुरंत पचाने में मदद करता है और शरीर के ऊतकों में फैट को जमा होने से भी रोकता है। इसके अलावा, इसमें पेप्टाइड्स और एल्कलॉइड जैसे इंसुलिन ब्लड के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं और मेटाबोलिज्म को तेज करके वेट लॉस में मदद करते हैं

शरीर में दे ठंडक का अहसास
तुरई में पानी की मात्रा अधिक होती है। ये शरीर की अत्यधिक गर्मी को कम कर सकती है। इसके अतिरिक्त इसमें पोटेशियम, सोडियम, जिंक और सेलेनियम सहित कई खनिज हैं। ये शरीर में एसिडिटी को बेअसर करने में मदद करता है। साथ ही ये डिहाइड्रेशन से निपटने, इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बहाल करने और सिस्टम में खोए हुए तरल पदार्थ, पोषक तत्वों को फिर से भरने में मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications
