Latest Updates
-
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट
बिग बॉस 14 विनर रुबीना दिलैक ने जीती कोविड से जंग, फैंस के साथ शेयर किए 5 रिकवरी टिप्स
कुछ दिन पहले एक्ट्रेस और बिग बॉस 14 विनर रुबीना दिलैक ने कोविड पॉजिटिव होने की बात फैंस के साथ शेयर की थी। जिसके बाद उन्होंने अपने होमटाउन शिमला में खुद को क्वारंटीन कर दिया था। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया में एक वीडियों पोस्ट करके कोविड को मात देने की गुड न्यूज देते हुए फैंस को अपनी स्पीडी रिकवरी के बारे में 5 सीक्रेट शेयर किए हैं।
रुबीना ने वीडियो पोस्ट करके लिखा है, मैं 19 दिन से ज्यादा वक्त तक क्वारंटीन रही लेकिन इन 5 चीजों की वजह से मैं तेजी से रिकवर हो पाई। इनमें सबसे इम्पॉर्टेंट है अपना फेवरिट म्यूजिक सुनना और खुश रहना। वीडियो में रुबीना जरूरी चीजें बताई हैं- हेल्दी खाना, हाइड्रेट रहना, योग करना, समय पर दवाएं लेना, म्यूजिक सुनना।

फेवरेट म्यूजिक सुनना
एक्ट्रेस ने बताया कि जब कोविड रिकवरी के दौरान वे अकेले ही अपने कमरे में कुछ पसंदीदा गाने सुनती थीं।इससे वे अच्छा फील करती हैं और उनके अंदर सकारात्मक वाइब्स आती थीं।

हेल्दी खाएं
रुबीना ने बताया कि रिकवरी के दौरान उन्होंने अपने खान-पान पर काफी ध्यान दिया। उन्होंने उसी डाइट को फॉलो किया जिससे कोविड की जल्द से जल्द रिकवरी हो सके। रिकवरी के दौरान रुबीना अपने घर शिमला में रहीं, जहां पर उन्हें अपनी मां के साथ खाना मिलता था।

हाइड्रेट रहना है जरुरी
कोरोना के वक्त आपको हाइड्रेट रहना जरूरी होता है। रुबीना ने इस बात का भी पूरा ध्यान दिया और वे हमेशा खुद को हाइड्रेट रखती थीं। शरीर में पानी की कमी न हो इसलिए वे हेल्दी ड्रिंक्स और फ्रूट्स का भी सेवन करती रहीं।

योग
रुबीना डेली रुटीन में फिट रहने के लिए योगा करना पसंद करती हैं। कोविड की चपेट में आने से पहले भी रुबीना आए दिन ही अपनी योग अभ्यास के वीडियो डालती थीं। रिकवरी के दौरान भी एक्ट्रेस ने योग प्रैक्टिस की। इस बीच भले ही उन्होंने टफ आसन न किए हों लेकिन ब्रीदिंग एक्सरसाइज ने उनका रिकवरी में काफी साथ दिया।
समय पर दवा लें
रुबीना को जैसा डॉक्टर ने कहा था उन्होंने नियम से अपनी दवाएं लीं। रुबीना दिलैक ने जो हेल्थ टिप्स बताए हैं, वो कोरोना ही नहीं बल्कि किसी भी बीमारी से जल्दी रिकवर होने में मदद करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
