Latest Updates
-
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए -
डायबिटीज में एक दिन में कितनी चीनी खाना है सुरक्षित? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय -
World Teachers Day 2026: 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय
हेयर स्ट्रेटनिंग प्रोडक्ट्स यूज करने वाली महिलाओं में बढ़ रहा है यूटरिन कैंसर का खतरा
हाल ही में एक रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि बालों को सीधा करने वाले प्रोडक्ट्स से उन लोगों में गर्भाशय के कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) द्वारा किए इस शोध के अनुसार, वैज्ञानिकों ने यूएस में करीब 35 से 74 एज ग्रुप की 33,497 महिलाओं से डेटा को कलेक्ट किया था। इन महिलाओं ने पहले नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एनवायरनमेंटल हेल्थ साइंसेज (एनआईईएचएस) के नेतृत्व में एक रिसर्च में भाग लिया था। यूएस नेशनल इंस्टीट्यूट के रिसर्च लीड एलेक्जेंड्रा व्हाइट ऑफ पर्यावरण स्वास्थ्य सुरक्षा (एनआईईएचएस) ने बताया कि उन्होंने अनुमान लगाया कि 1.64% महिलाएं जिन्होंने कभी हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल नहीं किया, उनमें 70 साल की उम्र तक गर्भाशय का कैंसर हो सकता है, लेकिन अक्सर इसके इस्तेमाल वाले यूजर्स के लिए, यह जोखिम 4.05% तक बढ़ जाता है। हालांकि, इस जानकारी को संदर्भ में रखना महत्वपूर्ण है। गर्भाशय कैंसर अपेक्षाकृत दुर्लभ प्रकार का कैंसर होता है।

गायनकोलॉजी रीलेटेड कैंसर हो रहा
यू.एस. सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के अनुसार, यूएस में में गर्भाशय कैंसर सबसे आम गायनकोलॉजी रीलेटेड कैंसर है, जिसमें स्पेशली ब्लैक विमेन्स में इसकी दरें बढ़ रही हैं। रिसर्चर्स ने 33,947 नस्लीय रूप से अलग-अलग महिलाओं को ट्रैक किया, जिनकी उम्र 35 से 74 थी, औसतन लगभग 11 सालों तक। उस दौरान, 378 महिलाओं ने गर्भाशय के कैंसर का विकास किया। गर्भाशय के कैंसर के विकास की संभावना उन महिलाओं के लिए ढाई गुना ज्यादा थी, जिन्होंने पिछले सालों में चार बार से अधिक स्ट्रेटनिंग प्रोडक्टस का उपयोग किया था।

ब्रेस्ट और ओवेरियन कैंसर के हाई रिस्क
पहली रीसर्च से इस बात का खुलासा हुआ था कि हेयर स्ट्रेटनर में इंडोक्राइन डिसरप्टर्स कैमिकल्स होते हैं। प्रोडक्ट्स को पहले ब्रेस्ट और ओवेरियन के कैंसर के हाई रिस्क से जोड़ा गया है।

स्ट्रेटनर का यूज और गर्भाशय के कैंसर
अध्ययन में नस्ल के आधार पर स्ट्रेटनर के उपयोग और गर्भाशय के कैंसर के बीच की कड़ी अलग नहीं थी।

NIEHS की रिसर्च
NIEHS के चे-जंग चांग ने एक बयान में कहा- लेकिन "क्योंकि अश्वेत महिलाएं बालों को सीधा करने या उसे सही करने वाले प्रोडक्ट् का ज्यादा यूज करती हैं और अन्य रेस की तुलना में पहले की उम्र में यूज शुरू करने की ट्रेड रखती हैं, ये निष्कर्ष उनके लिए और भी अधिक रिलेवेंट हो सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
