Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सर्दियों में इम्यूनिटी बूस्टिंग के लिए यूज करें ये मसाले, वायरल बीमारियां रहेंगी दूर
सर्दियां आ चुकी हैं। लेकिन ठंड में गर्मी का अहसास कराने के लिए आप कई काम करते हैं, जिसमें गर्म कपड़े, हॉट ड्रिंक्स, हीटर , ब्लोअर यूज करने के साथ ही बारबेक्यू, गर्म गाजर का हलवा और बहुत सारे मसालेदार, गर्म स्नैक्स। लेकिन ये मौसम गंभीर सर्दी, खांसी या बुखार के लिए भी फेमस है। सर्दियों में बीमारियों से बचने के लिए यहां पर आपको आपके किचन में मौजूद उन चीजों के बारें में बता रहे हैं जिनका यूज करके आप बीमारियों से दूर रह सकते हैं और सर्दी के मौसम में मजे़ कर सकते हैं।

सर्दियों में रखें इम्यून सिस्टम को मजबूत
आपको अपने स्वास्थ्य को हल्के में नहीं लेना चाहिए। बीमारी से लड़ने का सबसे अच्छा तरीको में से एक है कि आपको अपने बचाव यानी इम्यून सिस्टम को मजबूत करना। इसके लिए ठंड में आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली संक्रामक रोगों से लड़ने में कुशल रहे, इसके लिए हर किसी के पास मसालों और जड़ी-बूटियों का अपना संयोजन होता है। हालांकि, सभी काढ़ा में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।

हल्दी
हल्दीमें करक्यूमिन होता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, करक्यूमिन में उच्च एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। हल्दी बॉडी में फ्री रेडिकल्स से लड़ने में भी मदद करती है।

काली मिर्च
काली मिर्च मजबूत एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों वाला एक पावरफुल मसाला है। काली मिर्च में मौजूद पिपेरिन कर्क्यूमिन और अन्य यौगिकों की जैव-उपलब्धता (शरीर द्वारा पोषक तत्वों का अवशोषण) को बढ़ाता है।

अदरक
अदरक एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। यह मतली से राहत दिलाने में मदद करता है और पाचन में हेल्प करता है। अदरक को ब्लड शुगर को कम करने में भी मदद करने के लिए कहा जाता है।

तुलसी
तुलसी को पवित्र तुलसी भी कहा जाता है, ये विटामिन ए और सी से भरपूर होती है। एक नेचुरल कंडिशन के रूप में, तुलसी शरीर को तनाव और चिंता के अनुकूल बनाने में मदद करती है। इसमें एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। ये इंटरनली संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। तुलसी ब्लड शुगर लेवल और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती है।

दालचीनी
दालचीनी एंटीऑक्सिडेंट का एक पावरहाउस है जो शरीर में मुक्त कणों के प्रभाव को नकार कर बॉडी की इम्यून को बढ़ावा देता है। ये बैक्टीरिया और फंगल संक्रमण से लड़ने में भी कारगर माना जाता है।

लौंग
लौंग में विटामिन, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं, और ये श्वसन, तनाव से राहत, दंत स्वास्थ्य और रक्त परिसंचरण में सुधार करने में मदद करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
