Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
टूथब्रश चुनते हुए रखें इन बातों का ध्यान, जानें दांत साफ करने का सही तरीका
जब बात आती है दांतों की सफ़ाई कि तो अक्सर लोग टूथब्रश की बजाय टूथपेस्ट को ज़्यादा महत्व देते हैं, जबकि टूथब्रश का सही चुनाव भी बेहद ज़रूरी है, क्योंकि ब्रश अगर अच्छा नहीं हुआ, तो दांतों और मसूड़ों को नुक़सान पहुंच सकता है। दांतों की सफाई के लिए सिर्फ टूथब्रश का होना ही जरूरी नहीं, बल्कि उसका प्रकार और ब्रश को उपयोग करने का तरीका भी बेहद मायने रखता है। आपको जरूर पता होना चाहिए कि साफ सुथरी, चमकदार और सेहतमंद मुस्कान के लिए किस तरह का ब्रश प्रयोग करना चाहिए -

कैसा होना चाहिए टूथब्रश?
- टूथब्रश सॉफ्ट ब्रिसल्सवाला और अच्छे ब्रांड का होना चाहिए। हार्ड ब्रिसल्सवाले ब्रश मसूड़ों को नुक़सान पहुंचा सकते हैं।
- ब्रश करते व़क्त टीवी और न्यूज़पेपर न पढ़ें केवल ब्रशिंग पर ही ध्यान दें।
- मसू़ड़े अगर कमज़ोर हैं, तो सुपर सॉफ्ट या सेंसिटिव टूथब्रश का इस्तेमाल करना सही होगा।
- गोल सिर वाले ब्रश आरामदायक होते हैं। ये दांतों के कोने तक पहुंचते जाते हैं।
- टूथब्रश का हैंडल जितना लंबा होगा, उसे पकड़ना उतना ही अधिक आसान होगा।
- टेढ़े-मेढ़े दांतों के लिए ज़िगजैग ब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- ब्रश करने से पहले और बाद में उसे अच्छी तरह से धो लें।
- कभी-कभार ब्रश धोने के लिए गर्म पानी या माउथवॉश का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
- ब्रश अगर ख़राब न भी हुआ हो, तब भी हर तीन महीने में ब्रश बदल दें।
- अगर ब्रश के बिसल्स सख़्त हो गए हों, तो तुरंत ब्रश बदल दें।
- बच्चों के लिए केवल बेबी टूथब्रश का ही इस्तेमाल करें।
टूथब्रश बाथरूम में न रखें। बाथरूम के बैक्टीरिया ब्रश पर चिपक सकते हैं।
घर के सभी सदस्यों के ब्रश के साथ न रखें। ऐसा करने से एक ब्रश के बैक्टीरिया दूसरे ब्रश पर लग सकते हैं।
अगर ब्रश के बिसल्स पर आप कैप लगाते हैं, तो ब्रश के सूख जाने के बाद कैप लगाएं।

ब्रश करने का सही तरीक़ा
- टूथपेस्ट लगाकर ब्रश को दांतों के इनैमल (दांतों और मसूड़ों के मिलनेवाली जगह) पर ऊपर से नीचे और दाएं से बाएं की ओर गोल घुमाएं।
- ब्रश को गोल घुमाने से मसूड़ों की मालिश भी होती है।
- ऊपर और नीचे के दांतों के अंदर की सतह को भी साफ़ करें।
- आराम से ब्रश करें।
- ब्रश के दौरान जीभ की सफ़ाई भी बेहद ज़रूरी है।
एक रिसर्च में पाया गया है कि जो लोग अच्छी तरह से ब्रश करते हैं, उनके दांत 70 साल या उससे भी ज़्यादा वर्षों तक स्वस्थ रहते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











