Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सेक्शुअल हेल्थ को लेकर जागरूक कर रहे हैं विद्युत जामवाल, एक्सरसाइज के जरिए शेयर किया नपुसकंता का इलाज
बॉलीवडु के एक्शन हीरो विद्युत जामवाल हमेशा फिटनेस टिप्स फैंस के साथ शेयर करते रहते है। उन्होंने अब सेक्सुअल हेल्थ पर खुलकर बात की है। विद्युत ने एक वीडियो के जरिए नपुंसकता का इलाज बताया है। एक्टर ने इस पोस्ट में ऐसे कई सारे एक्सरसाइज बताए है जिनसे Erectile Dysfunction (नपुंसकता) को दूर किया जा सकता है। विद्युत जामवाल ने एक जून को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए 19 ऐसे एक्सरसाइज बताए हैं जिन्हें करके Erectile Dysfunction को दूर करने में मदद मिलती है। पूरी वीडियो को विद्युत के यू-ट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।

इसे टैबू की तरह नहीं देखे
विद्युत ने इंस्टा पोस्ट में लिखा है, ''दस में से एक पुरुष इरेक्टाइल डिसफंक्शन से ग्रसित होता है। यहां मैं KalariSutra के 19 एक्सरसाइज बता रहा हूं कि जिन्हें रोज करके आप अपने शरीर में ब्लड फ्लो को सही कर सकते हैं और अपनी सेक्सुअल एनर्जी ला सकते हैं। पूरी तरह ठीक रहने के लिए सेक्सुअल हेल्थ सही होना जरुरी है। इस मुद्दे को एक टैबू की तरह देखा जाता है, इसके बारे में हमें और खुलकर बात करनी चाहिए।''विद्युत ने 7 मिनट के वीडियो में खुद एक्सरसाइज करके बताया है कि इसे सही ढंग से कैसे करना है।
मार्शल आर्ट में है पारंगत
आपको बता दें कि विद्युत जामवाल ने मार्शल आर्ट (Martial Arts) की ट्रेनिंग ली है। पर्दे पर भी जब वो एक्शन करते हैं तो देखने वालों की आंखें खुली रह जाती हैं। वीडियो के जरिए विद्युत जामवाल मार्शल आर्ट सिखाते भी हैं. अब तक मार्शल आर्ट को लेकर विद्युत चार वीडियो अपने यू-ट्यूब पर दिखा चुके हैं. ये सारे वीडियो हिट हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
