Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान
यौन इच्छा और ऑर्गेज्म को बेहतर बनाने के लिए रोजाना खाएं इतने ग्राम नट्स
बदलती लाइफस्टाइल ने जितना भौतिक सुख सुविधाओं को बढ़ाया है, उतनी ही वृद्धि तनाव और टेंशन के स्तर पर भी हुई है। सेहत के साथ साथ लोगों की सेक्सुअल लाइफ पर भी इसका असर पड़ा है। रोजाना थका देने वाले दिन के कारण लोगों में शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा में कमी देखी जा रही है। वहीं ज्यादातर पुरुषों में इरेक्टल और सेक्सुअल डिस्फंशन की परेशानी सामने आ रही है। हर दिन नीरस होती जा रही सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने का एक बेहद ही आसान तरीका अनुसंधानकर्ताओं ने ढूंढ निकला है।

रोजाना करें बस 60 ग्राम नट्स का सेवन
एक नए शोध की मदद से ये पता चला है कि प्रतिदिन सिर्फ 60 ग्राम नट्स का सेवन करने से यौन इच्छा में इजाफा होता है और साथ ही ऑर्गेज्म की क्वालिटी में भी सुधार आता है। इसमें आप हेजलनट्स, अखरोट, बादाम आदि नट्स शामिल कर सकते हैं। यह रिसर्च न्यूट्रिएंट्स नाम के जर्नल में छपा है। इस शोध के मुताबिक यदि आपका खानपान पौष्टिक नहीं है तो आप रोजाना की डाइट में बादाम, अखरोट और हेजलनट जैसी चीजें शामिल कर सकते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति के लिबिडो यानी सेक्स इच्छा में सुधार होगा।

रोजाना नट्स के सेवन से होने वाले असर को जानने का प्रयास
इस स्टडी के तहत स्पेन के रोविरा वर्जिली यूनिवर्सिटी और पेरे वर्जिली हेल्थ रिसर्च इंस्टिट्यूट के अनुसंधानकर्ताओं ने एक न्यूट्रिशनल स्टडी की जिसमें प्रजनन की उम्र वाले स्वस्थ प्रतिभागियों को शामिल किया गया। इस स्टडी के जरिए यह जानने का प्रयास किया गया कि नियमित तौर से नट्स का सेवन करने से इन लोगों के सेक्सुअल फंक्शन्स में किसी तरह का प्रभाव पड़ता है या नहीं।

स्पर्म क्वॉलिटी हुई बेहतर
इस स्टडी में लगे जानकारों ने तकरीबन 14 सप्ताह तक 83 लोगों का निरीक्षण किया जो ऐसी डाइट ले रहे थे जिसमें फल और सब्जियों की मात्रा बेहद कम और ऐनिमल फैट वाले खाद्य पदार्थों की मात्रा बहुत ज्यादा थी। इस रिसर्च में लगे अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि अखरोट, बादाम और हेजलनट जैसे नट्स का सेवन करने से स्पर्म की क्वॉलिटी में सुधार होता है और यौन गतिविधियां भी बेहतर होती हैं।

40 के बाद बढ़ जाती है पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या
रिसर्च के अनुसार 40 साल से कम उम्र के लगभग दो प्रतिशत पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की परेशानी होती है। वहीं 40 से 70 साल के बीच के 52 प्रतिशत पुरुषों में यह प्रॉब्लम देखी जाती है। 70 साल से अधिक उम्र के 85 प्रतिशत पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की परेशानी देखने को मिलती है। मर्दों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की सबसे बड़ी वजह धूम्रपान, शराब का बहुत ज्यादा सेवन, कसरत ना करना, तनाव और अनहेल्दी डायट है।



Click it and Unblock the Notifications
