Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
हाइपरपिग्मेंटेशन: सर्दियों में इन रेड फ्लैग्स कभी ना करें नजरअंदाज, डर्मेटोलॉजिस्ट की इस वॉर्निंग पर दें ध्यान
हाइपरपिग्मेंटेशन आपके चेहरे पर काले धब्बे, अनइवेन स्किन टोन है। जो आपके चेहरे को खराब करता है। हाइपरपिग्मेंटेशन एक आम स्किनकेयर प्रॉबलम है। सर्दियों के मौसम में हाइपरपिग्मेंटेशन की समस्या भी होने लगती है। लेकिन ये मूल रूप से, मेलेनिन के ओवर प्रोडक्शन को बताती है। मेलेनिन ही है वो जो आपकी त्वचा का रंग बनाता है। चेहरे के कुछ एरिया में ओवर प्रोडक्शन ही हाइपरपिग्मेंटेशन का सबसे बड़ा कारण होता है। पिगमेंटेशन दो तरह से होता है। पहला हाइपरपिग्मेंटेशन और दूसरा हाइपोपिगमेंटेशन। इसका ट्रीटमेंट आप अपनी स्किन की अच्छी तरह से देखभाल और अधिक समस्या होने पर डॉक्टर से संपर्क कर सकते है। त्वचा विशेषज्ञ, डॉ. रश्मी शेट्टी, हाइपरपिग्मेंटेशन को लेकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वॉर्निंग्स को शेयर किया है, जिन्हें इग्नोर नहीं करना चाहिए।
सनस्क्रीन है जरूरी
हाइपरपिग्मेंटेशन को रोकने के लिए सनस्क्रीन लगाना जरूरी है। क्योंकि सूरज की रोशनी पिग्मेंटेशन को बढ़ाने का काम करती हैं। इससे आपकी स्किन खराब हो जाती है। हर चार घंटे में सनस्क्रीन को दोबारा लगाना अहम होता है। खासकर, अगर आपको पिगमेंटेशन पहले से ही है, वीडियो में डॉ. रश्मी ने इस बारें में जानकारी दी। अगर आप में हो या इलेक्ट्रॉनिक्स से नीली रोशनी के संपर्क में हो तब भी सनस्क्रीन लगाना जरूरी हो जाता है।

मॉइस्चराइज़र से स्किन को रखें हाइड्रेटेड
आपको अपनी स्किन को अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रखना काफी जरूरी है।डॉ. रश्मी बताती है कि आपकी त्वचा के प्रकार के अनुसार मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि बैरियर की मरम्मत बहुत आवश्यक होती है। हाइड्रेटिंग फूड स्टफ के साथ फैटी एसिड से स्टफ फूड भी अपनी डाइट में शामिल करें, जो आपकी स्किन को अंदर से हाइड्रेट करती रहे।

हाइपरपिग्मेंटेशन ट्रीटमेंट के लिए एक्सपर्ट के पास जाएं
हाइपरपिग्मेंटेशन के लिए कभी खुद से कोई ट्रीटमेंट ना करें, ना ही कभी कोई दवा लें। Google इस बारे में आपको बताता तो जरूर है लेकिन कई चीजों के लिए स्पेशलिस्ट की ही जरूरत पड़ती है। आपकी स्किन की सेहत, एक्ने, पिग्मेंटेशन जैसी चीजें जो आपके लिए काफी मैटर करती हैं उसके लिए खुद का उपचार ना करें तो बेहतर होगा। इसलिए सावधान रहें।

तनाव, नींद की कमी से भी पड़ता है असर
तनाव, नींद की कमी और डीहाईड्रेशन न केवल आपकी हेल्थ पर बल्कि आपकी स्किन पर भी कहर बरपा सकता है। ब्रेकआउट को ट्रिगर करता है। अनहेल्दी लाइफ स्टाइल आपको और आपकी त्वचा को और नुकसान पहुंचा सकती हैं।

रात में पिगमेंट लाइटनिंग प्रोडक्ट का असर
अधिकांश पिगमेंट लाइटनिंग प्रोडक्ट रात में सबसे अच्छी तरह से लागू होती हैं। अब आप दिन के दौरान अपनी स्किन की सुरक्षा और हाइड्रेटिंग पर फोकस करते हैं। आप दिन के दौरान नियासिनमाइड और अर्बुटिन जैसे कुछ लगा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
