Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
नये साल में अपनी इंटरपर्सनल स्किल्स को इस तरह से करें बूस्ट
कम्युनिकेशन आज के वक्त की एक बड़ी जरूरत है, विशेषकर वे जिनमें आप एक टीम या लोगों के साथ इंटरएक्ट करते हैं। इंटरपर्सनल स्किल होने से आप अपनी क्षमता से अधिक कामों को कर सकते हैं जो आपको आगे के रास्ते में सफलता की सीढ़ी की तरह काम करती है। अच्छी इंटरपर्सनल स्किल संवाद करने और भावनाओं को व्यक्त करने में यूजफुल होते हैं। इस आर्टिकल में, हम वर्क प्लेस में म्युचुअल स्किल के महत्व को जानेंगे और उन स्टेप्स के बारें में जानेंगे जो आपकी आने वाली लाइफ और करियर में सफल होने में मदद करने के लिए खुद में सुधार करने और नये साल में आपकी क्षमताओं को बढ़ावा देने के बारें में है।

इंटरपर्सनल स्किल क्या हैं?
इंटरपर्सनल स्किल दूसरों के साथ सफलतापूर्वक बातचीत करने और संवाद करने की आपकी केपिसिटी को दिखाता है। वर्कप्लेस में, ये अक्सर सुपरवाइजर, सहकर्मियों और लोगों के साथ बातचीत करने के तरीकों पर लागू होता है। मजबूत इंटरपर्सनल स्किल आपके व्यक्तित्व का एक हिस्सा हो सकते हैं, और उन्हें सावधानीपूर्वक फोकस और प्रेक्टिस के माध्यम से भी सीखा जा सकता है।

इमोशनल इंटेलिजेंस :
ये इंटर पर्सनल स्किल में सबसे जरूरी स्किल है। अपने इमोशन्ल को कंट्रोल करने से आपको भावनात्मक रूप से मजबूत बनने और किसी भी सिचुएशन में आपको रहने के काबिल बनाता है। इस स्किल से आपको अपने आप पर कंट्रोल करने की मदद मिलती है।

पॉजिटिव आउटलुक :
आपके आस पास निगेटिव लोगों की कमी नहीं है और ऐसे में पॉजिटिव आउटलुक खुद को पॉजिटिव बने रहने के लिए मदद करता है। इसके साथ ही ये भी सीखाता है कि निगेटिविटी के साथ आपको कैसे बनाकर चलना है। इस स्किल की मदद से आप ज्यादा केंद्रित होते हैं। इस तरीके के साथ, आप नए अवसरों और अनुभवों के साथ आगे बढ़ सकते हैं, जो आपके लाइफ और करियर ग्रोथ के लिए महत्वपूर्ण है।

टीम वर्क:
लगभग हर एरिया में ही टीम वर्क की जरूरत होती ही है। ऐसी स्थिति में टीम के लोगों के साथ तालमेल बैठाकर आपको काम करने की स्किल आनी जरूरी है। आपको पता होना चाहिए कि दूसरों के साथ तालमेल बनाकर किस तरह से काम किया जाता है। टीम में अपनी भूमिका को मजबूत करें। टीम के साथ किसी टार्गेट को पाने में योगदान देना आपके समर्पण को दर्शाता है।

गलतियों से सीखें:
गलतियाँ आपको एक बेहतर विचारक और समस्या समाधानकर्ता बनने में मदद कर सकती हैं। गलतियाँ करने की अनुमति देने से महत्वपूर्ण सोच और दूरदर्शिता विकसित करने में मदद मिलती है। काम करते समय आप यह भी समझते हैं कि नए कौशल सीखते समय गलतियाँ करना पूरी तरह से स्वीकार्य है।

अपने मूल्यों को जानें
अपने खुद के मूल्यों को समझना इंटर पर्सनल कम्युनिकेशन का एक अन्य महत्वपूर्ण हिस्सा हो सकता है। ये आपको दूसरों के साथ अपनी बातचीत में लगातार बने रहने में मदद कर सकता है, जो बदले में आपको विश्वास और भरोसे को बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

एक्टिव लिस्नर बनें
एक अच्छा सुनने वाला ही एक अच्छा वक्ता हो सकता है। इसलिए हमेशा पहले सुनने की आदत डाले। कभी-कभी, लोग अपनी अपने प्वाइंट्स तब क्रिएट करते हैं जब पहले वाला श्ख्स बोल रहा होता है, उसकी बातों के ही प्वाइंट्स को उठाकर अपनी बातों को पूरा करता है। इसलिए हमेशा म्युचुअल स्किल के रूप एक्टिव तरीके से सुनने की प्रेक्टिस करें।



Click it and Unblock the Notifications