Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इन टिप्स को अपनाकर विंटर फूड क्रेविंग्स को कहें ना
विंटर एक ऐसा मौसम होता है, जब हमारा तरह-तरह के फूड आइटम्स खाने का मन करता है। इतना ही नहीं, इस मौसम में हम स्वाद के चक्कर में कुछ जरूरत से ज्यादा ही खा जाते हैं। लेकिन इस तरह ओवरईटिंग करना या फूड क्रेविंग्स के चक्कर में अनहेल्दी खाना सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं होता है। इससे कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स शुरू हो जाती हैं। जिसके बाद व्यक्ति को शारीरिक व मानसिक पीड़ा का भी सामना करना पड़ता है। हालांकि, इस तरह की फूड क्रेविंग्स और ओवर ईटिंग से बचने के लिए कुछ आसान टिप्स अपनाए जा सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ आसान टिप्स के बारे में बता रहे हैं-

गर्म पेय पदार्थों का करें सेवन
ठंड के दिनों में हम पानी का सेवन काफी कम करते हैं। इसके अलावा, इस मौसम में बार-बार कुछ ना कुछ गरमा-गरम खाना पसंद करते हैं। इसलिए, तरह-तरह की फूड क्रेविंग्स और ओवरईटिंग से बचने के लिए आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। इससे आपको बार-बार भूख नहीं लगेगी। साथ ही, आप गरमा-गरम पकौड़े या समोसे खाने के स्थान पर सूप, ग्रीन टी, कैमोमाइल टी या हॉट डिटॉक्स वाटर का सेवन करें।

करें वर्कआउट
जब आप वर्कआउट करते हैं तो यह कई तरह से आपकी मदद करता है। सबसे पहले तो यह आपके शरीर में गर्माहट बनाए रखता है और आपके वजन को नियंत्रित करता है। साथ ही, जब आप फिटनेस की तरफ ध्यान देते हैं तो इससे आपका झुकाव अनहेल्दी फूड्स की तरफ कम होता है।

बढ़ाएं प्रोटीन और फाइबर की मात्रा
यह एक जरूरी टिप है, जिस पर आपको फोकस करना चाहिए। कोशिश करें कि आप अपनी विंटर डाइट में हाई प्रोटीन हाई फाइबर फूड खाएं। दरअसल, जब आप ऐसा करते हैं तो यह आपको लंबे समय तक फुलर होने का अहसास करवाता है। साथ ही, इससे आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं। इसके अलावा, इससे आपको अनहेल्दी फूड क्रेविंग्स भी काफी कम होती हैं। कोशिश करें कि आप अपनी डेली डाइट में सेब, पीनट बटर, लो फैट पनीर, एवोकाडो और अंडे आदि का सेवन करना शुरू करें।

चिया सीड्स का करें सेवन
चिया सीड्स को वेट लॉस के लिए अच्छा माना जाता है, क्योंकि ये फाइबर रिच होते हैं। लेकिन प्रचुर मात्रा में फाइबर होने के कारण ही यह आपको लंबे समय तक फुलर रखते हैं और आपको विंटर क्रेविंग्स से निजात मिलती हैं। हालांकि, जब भी आप इसका सेवन करें तो यह ध्यान रखें कि आप चिया सीड्स को हमेशा पहले पानी में भिगोएं और फिर उसके बाद ही उसका सेवन करें।

अपने खाने में देसी घी को शामिल करें
अधिकतर लोग अपनी डाइट से घी को शामिल नहीं करते हैं। लेकिन शरीर के लिए हेल्दी फैट्स बेहद ही आवश्यक होते हैं और इसलिए देसी घी का सेवन करना काफी अच्छा माना जाता है। सुनिश्चित करें कि आप अपने भोजन जैसे रोटी, दाल और करी के ऊपर घी शामिल करें। घी आपके शरीर के तापमान को नियंत्रित करने और आपकी ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में मदद करेगा।

अपने तनाव को बढ़ने ना दें
अक्सर हम इस बात पर ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन यह भी उतना ही आवश्यक है। दरअसल, जब व्यक्ति बहुत अधिक तनाव में होता है तो इससे शरीर में कोर्टिसोल का स्तर बढ़ने लगता है। जब शरीर में कोर्टिसोल का स्तर बढ़ता है तो इससे व्यक्ति ओवरईटिंग करता है। क्रोनिक रूप से उच्च कोर्टिसोल का स्तर वजन बढ़ने की वजह बन सकता है, क्योंकि इसके कारण व्यक्ति का ईटिंग पैटर्न बदल जाता है।

ज्यादा शराब पीने से बचें
विंटर में अधिक लोग अल्कोहल का सेवन करना काफी पसंद करते हैं। लेकिन इनका सेवन कई मायनों में हानिकारक हो सकता है। इनका ना केवल कैलोरी काउंट अधिक होता है, बल्कि शराब पीने से आप डिहाइड्रेट हो जाते हैं। जिससे आपका शरीर तरह-तरह की फूड क्रेविंग्स करता है। इसके अलावा, शराब के सेवन से बीच-बीच में अनावश्यक स्नैकिंग भी होती है, जो किसी भी लिहाज से उचित नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications
