Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्टाइल के लिए हाथों में आप भी पहनते हैं रबर बैंड, ये आदत खतरे में डाल सकती है आपकी सेहत
अक्सर आपने कई लड़कियों को देखा कि वो कलाई में रबड़ बैंड बांधे रखती है। कुछ लोग जहां स्टाइल के चलते रबड़ बैंड पहनती है तो वहीं कुछ लोग कलाई में बाल बांधने के विकल्प के तौर पर रबड़ बैंड बांधकर रखते हैं। लेकिन आप नहीं जानते होंगे कि स्टाइल के चक्कर में रबड़ बैंड आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
चलिए आज हम आपको बताते हैं कि कलाई में रबर बैंड बांध लेना सेहत के लिए कितना घातक साबित हो सकता है।

ब्लड सर्कुलेशन में रुकावट
अगर आप हाथों की कलाई पर टाइट रबर बैंड बांध लेती हैं तो इससे खून का दौड़ाव कम हो जाता है। यह आपके हार्ट और ब्रेन दोनों की ही सेहत को प्रभावित करता है। यदि ब्लड सर्कुलेशन ठीक से नहीं होता है तो आपके हाथों की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। गंभीर दशा में तो कई बार हाथों को अपना फंक्शन करने में भी दिक्कत आ सकती है। हो सकता है कि आप कई बार कलाई में रबर बैंड को बांध चुकी हों और अब तक आपको सेहत से जुड़ी कोई शिकायत न हुई हो। मगर यह एक गलत प्रैक्टिस है, कलाई पर रबर बैंड बांध लेने से ब्लड सप्लाई करने वाली नसें दबने लगती हैं। यह स्थिति गंभीर होती है, इससे आपको हार्टअटैक और ब्रेन स्ट्रोक (कब होता है ब्रेन स्ट्रोक का खतरा) आने की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं।

स्किन इंफेक्शन
यूज्ड रबर बैंड को जब आप हाथों की कलाई पर पहनती हैं तो यह त्वचा के संपर्क में आने के बाद उसे संक्रमित भी कर सकती है। इतना ही नहीं, आपको त्वचा पर सूजन भी आ सकती है। अगर कलाई पर रबड़ बैंड बांधने के बाद त्वचा में खुजली (इन नुस्खों से मिलेगी राहत) या जलन हो रही है तो यह भी संक्रमण का ही संकेत होता है। दरअसल, बालों को हमेशा ही प्रदूषण का सामना करना पड़ता है, ऐसे में बालों में लगी रबर बैंड भी प्रदूषित हो जाती है। जब आप रबर बैंड को अपनी त्वचा के संपर्क में लाती हैं तो यह उसे भी संक्रमित कर देती है।

स्किन मार्क्स एवं स्पॉट्स
जरा सोचिए कि आपके हाथों की कलाई पर रबर बैंड के भद्दे निशान नजर आ रहे हों, जाहिर है आपको यह देख कर अच्छा नहीं लगेगा। मगर जो महिलाएं कलाई पर रबर बैंड बांधने की आदत को नहीं छोड़तीं, उन्हें अपने हाथों पर इन भद्दे निशानों को देखने की आदत डाल लेनी चाहिए। इतना ही नहीं, समय के साथ यह निशान काले हो जाते हैं और हमेशा के लिए हाथों पर अपनी छाप छोड़ जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
