Latest Updates
-
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी
आयुर्वेद में कब्ज के लिए गुड़ को बताया है औषधि, खाली पेट गुड़ और गर्म पानी से होंगे ये फायदे
आयुर्वेद में सुबह खाली पेट ऐसी चीज़ें ग्रहण करने की सलाह दी गयी है जिनसे शरीर को लाभ हो। कई लोग अपनी आदत और ज़रूरत के अनुसार सुबह गर्म पानी, शहद-नींबू पानी और अजवायन जैसी चीज़ों का सेवन करते हैँ। इसी तरह खाली पेट गुड़ और गुनगुना पानी पीने से भी कई हेल्थ प्रॉब्लम्स ठीक होती हैं। आइए जानते हैं सुबह गुनगुना पानी और गुड़ पीने से सेहत को कौन-से फायदे होते हैं? आयुर्वेद की मानें तो गुड़ और गरम पानी का कॉम्बीनेशन शरीर में शक्ति भरता है और लंबी बीमारी से राहत दिलाता है। गुड़ और गरम पानी का सेवन सुबह उठते ही बासी मुंह किये करना चाहिये, तभी इसका असर दिखाई देगा। यहां जानें इसके अनमोल फायदों के बारे में...

पेट से संबंधित समस्याएं
यदि आप पेट की समस्याओं जैसे गैस और कब्ज से पीड़ित हैं, तो गर्म पानी के साथ गुड़ के दो टुकड़े लें। यह शरीर में पाचन प्रक्रिया को भी तेज करता है, जिससे व्यक्ति को प्रतिदिन सुबह मल त्यागने में आसानी होती है। यह शरीर में मौजूद पाचन एंजाइमों को बढ़ाकर भोजन के उचित पाचन में भी मदद करता है।

वजन कम करें
बढ़ते वज़न को कंट्रोल करने के लिए सुबह गुनगुने पानी के साथ गुड़ का सेवन बहुत लाभकारी है। दरअसल, गुण में विटामिन बी1, विटामिन बी6, विटामिन सी के अलावा मैग्नीशियम, आयरन और पोटैशियम जैसे तत्व होते हैं। ये सभी तत्व शरीर का पोषण करते हैं और दिनभर एक्टिव रहने के लिए एनर्जी भी देते हैं। साथ ही गुड़ और पानी फैट बर्निंग में भी सहायता करते हैं। इससे बेली फैट कम होता है।

ओरल हेल्थ में होता है सुधार
जिन लोगों को मसूड़ों में अक्सर दर्द और सूजन की शिकायत होती है उन्हे गुड़ खाना चाहिए। इससे, मुंह में छुपे बैक्टेरिया कम होते हैं और दांतों की सड़न, सांसों से आने वाली बदबू और मसूड़ों से जुड़ी कई समस्याएं कम होती हैं।

नींद न आने की परेशानी होगी कम
कई लोगों को रात में ठीक से सोने में बहुत अधिक परेशानी होती है। ये लोग पूरी रात बेचैन रहते हैं और ठीक से सो नहीं पाते। ऐसे लोगों को सुबह गुड़ और गुनगुना पानी पीना चाहिए। इससे आपका तनाव कम होगा और आप ठीक तरीके से सो भी पाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications