Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
घर में एक चम्मच लौंग जलाने से होते है कई फायदे, स्वास्थ्य और वास्तु के अनुसार जानें
लौंग का हिंदू रीति-रिवाजों में के पूजा और धार्मिक कार्यों में बहुत महत्व है और अक्सर लोग अपने घरों के पूजन आदि में लौंग जलाया भी करते हैं। पर क्या बिना हवन और पूजन के भी कभी आपने घर में लौंग जलाने के बारे में सोचा है? इसे कुछ लोग एक टोटका मानते हैं और कुछ लोग इसे हवा को शुद्ध करने का तरीका। आज हम आपको घर में लौंग जलाने के फायदे बताने जा रहे हैं। इस आर्टिकल में हम सिर्फ वास्तु शास्त्र ही नहीं बल्कि साइंटिफिक फायदों की बात भी करेंगे।

क्या होता है घर के अंदर लौंग जलाने से?
लौंग जलाने से घर की हवा की शुद्धी होती है और इतना ही नहीं बैक्टीरिया का नाश भी होता है। उनका कहना है कि वास्तु शास्त्र में इसे महत्व दिया गया है। साथ ही साथ रिद्धी जी का ये भी कहना है कि अगर लौंग के धुएं को सांस के जरिए अंदर लिया जाए तो ये कुछ हद तक इम्यूनिटी के लिए भी लाभकारी हो सकता है।

लौंग के साथ कपूर जलाने के भी है फायदे
वास्तु शास्त्र के मुताबिक कपूर और लौंग, घर में उत्पन्न होने वाली नकारात्मकता को दूर करते हैं। ऐसे में लौंग और कपूर को साथ जलाने का भी विधान है। आपने देखा होगा कि हवन और पूजन आदि में कपूर और लौंग को साथ में जलाया जाता है ताकि नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाए।

क्या हैं घर में लौंग जलाने से जुड़े साइंटिफिक फैक्ट्स-
ncbi की एक स्टडी के मुताबिक लौंग के कई सारे फायदे होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है। इसे किसी भी फॉर्म में लेने से हेल्थ अच्छी होती है और डाइट में इसे लेने से ब्लड शुगर लेवल और लिवर ठीक रहता है।
किसी भी तरह से लौंग को इस्तेमाल किया जा सकता है जैसे लौंग का तेल, लौंग का पाउडर, लौंग को जलाकर उसका धुआं लेने से या फिर उसे खाने से। कई लोग चाय आदि में लौंग डालकर रोज़ाना इसका सेवन करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
