Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
सर्दियों में धूप सेंकने की भी होती है लिमिट, जानें सनबाथ के फायदे
सर्द हवाओं का जोर बढ़ने से सेहत पर नकारात्मक प्रभाव भी असर दिखाने लगता है। सर्दियों के मौसम में खानपान का खास ख्याल रखना जरूरी है और इसके साथ शरीर को धूप की सही मात्रा मिलनी भी आवश्यक है। इससे ना सिर्फ शरीर को गर्माहट मिलती है बल्कि कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। उत्तर भारत में तापमान गिरता जा रहा है तो इस लेख के माध्यम से जान लेते हैं कि धूप कितनी देर सेंकनी चाहिए और इसके क्या क्या फायदे मिल सकते हैं।

कितनी देर बैठें धूप में
हफ्ते में कम से कम तीन से चार बार सुबह 10.30 से 12 बजे या ढलते दिन में 3 से 5 बजे तक लगभग 20-30 मिनट की हल्की गुनगुनी धूप में बैठना फायदेमंद होता है। ठंड के मौसम में बच्चों में कफ की समस्या बढ़ जाती है। आप उन्हें 10 बजे के बाद ही धूप में लेकर जाएं। उम्रदराज लोगों के लिए दोपहर की धूप अच्छी रहती है। किसी भी चीज की अति बुरी होती है। धूप में ज्यादा बैठने से टैनिंग की समस्या हो सकती है इसलिए हद से ज्यादा समय धूप में ना बिताएं।

रक्त संचार रहता है ठीक
ठंड में धूप लेने से शरीर का दर्द कम होता है। सर्द मौसम के कारण रक्त जमने की समस्या पैदा हो सकती है। खिली खिली धूप आपकी इस परेशानी को कम करके बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करता है। डॉक्टरों के मुतबिक शुगर और दिल के मरीजों के लिए धूप में बैठना लाभदायक होता है।

त्वचा को मिलता है लाभ
सुबह की ताजी धूप सेंकने से स्किन को कई लाभ मिलते हैं। दरअसल सर्दियों में फंगल प्रॉब्लम, एग्जिमा, सोरायसिस और स्किन संबंधी दूसरी कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। धूप में बैठने से रक्त साफ होता है और त्वचा संबंधी परेशानियां भी दूर होती हैं।

नींद से जुड़ी परेशानी से राहत
धूप सेंकने से नींद ना आने की समस्या दूर होती है। धूप में बैठने से शरीर में मेलाटोनिन हार्मोन बनता है और इसका स्तर बढ़ने से नींद की क्वालिटी अच्छी होती है।

डिप्रेशन करे दूर
ठंड के मौसम में सूरज की किरणें शरीर में कोलेस्ट्रॉल घटाने के साथ डिप्रेशन भी दूर करती हैं। आमतौर पर ये देखा गया है कि सर्दियों में कम रौशनी और धुंध की वजह से कई लोगों को डिप्रेशन होने लगता है। इन्हें धूप में बैठने से फायदा मिलता है। इससे शरीर में अच्छा महसूस कराने वाले हॉर्मोन सेरेटॉनिन और एंडोर्फिन रिलीज होते हैं।

बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता
गर्मी के मौसम में धूप की किरणें भले ही रास नहीं आती लेकिन सर्दियों में यही शरीर के लिए गुणकारी होती हैं। ये आपकी बॉडी के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर अलग अलग तरह के इन्फेक्शंस की आशंका को कम करता है। कुछ समय धूप में बिताने से बॉडी में white blood cells (WBC) बनते हैं जो बीमारी के कारकों को ही खत्म कर देते हैं।

विटामिन डी का स्रोत
सूर्य की किरणें विटामिन डी का नैचुरल स्रोत हैं। जब आप पर्याप्त समय के लिए धूप में बैठते हैं तब शरीर के विटामिन डी की जरूरत पूरी होती है।

कैंसर से बचाव
सूर्य की किरणों में कैंसर से लड़ने के तत्व मिलते हैं। ये कैंसर का खतरा कम करने में मदद करता है। वैसे जिन लोगों को कैंसर होता है उन्हें भी सनबाथ लेना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
