Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
करेला का जूस ही नहीं पत्तियों में भी है जादू, झटपट दूर कर देता है कई बीमारी
करेले की सब्जी तो सभी लोग खाते है, इसके कड़वेपन की वजह से लोग इसे चखना पसंद नहीं करते हैं। हालांकि सेहत के लिए करेला सबसे फायदेमंद और टेस्टी सब्जी होती है। करेला हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है,पर क्या आपको पता है की जितना करेला आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है, उतनी ही करेले की पत्तियां भी आपके सेहत के लिए फायदेमंद होती है।

पीरियड में दे आराम
पीरियड्स में भी करेला फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए 10-15 करेले के पत्ते का रस निकाल लें और काली मिर्च के दाने पीसकर मिला लें। साथ ही, आधा चम्मच पीपल का चूर्ण और एक ग्राम सोंठ मिलाकर पीने से आपको दर्द में आराम मिलेगा और भी फायदे होंगे।

मधुमेह रोगियों के लिए इलाज
डायबिटीज मरीजों के लिए करेले की पत्तियां किसी वरदान से कम नहीं है। इसकी पत्तियां खाने से शुगर का लेवल नियंत्रित रहता है और इसमें विसिन और पॉलीपेप्टाइड पी जैसे गुण पाए जाते है जो ब्लड शुगर को नियंत्रण रखता है।

दूध बनाने में करता है मदद
कई बार महिलाओं में ब्रेस्टमिल्क बनने में परेशानी आने लगती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए करेले के आठ-दस पत्तों को पानी में उबालें, इस पानी को ठंडा करके प्रसूता को पिलाएं। इससे दूध बनने की समस्या कम होगी।

दाद वाली जगह पर लगाएं
दाद होने की स्थिति में करेले के पत्तों को पीसकर, उसका रस निकाल कर, दाद वाली जगह पर लगाने से ये समस्या कम हो जाती है।

तलवे की जलन को करें दूर
तलवे की जलन जैसी समस्याओं में करेले के पत्तों का रस आराम देता है। इसके लिए पत्तों को पीसकर इसका रस निकाल कर तलवे पर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
