Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
च्यूइंग गम पेट में चला जाए तो हो सकता है ये नुकसान, जानें क्या करें जब ऐसा हो जाएं
अक्सर लोग च्यूइंग गम चबाने का शौक रखते हैं। बच्चे से लेकर बड़ों तक, हर कोई च्यूइंग गम चबाते दिख जाएगा। कई तो इसे सिर्फ फैशन और स्टाइल के लिए भी चबाते है। हालांकि इसे चबाने के कई फायदे भी हैं, जैसे की यह वजन घटाने में, मूड ठीक करने में कारगार है।

लेकिन वहीं कई बार आप गलती से इसे निगल भी लेते हैं और फिर टेंशन में आ जाते हैं क्योंकि यह कहावत बहुत प्रचलित है कि च्युंगम चबाते वक्त अगर गलती से आपने च्युंगम निगल लिया तो यह आपके पेट में अगले सात सालों तक रहेगी। खैर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। दरअसल न्यूयॉर्क के लेंगोन मेडिकल सेंटर द्वारा किये गये शोध के अनुसार अगर च्यूइंग गम गलती से पेट में चला जाये तो घबरायें नहीं। यह खाने की तरह पच जाता है लेकिन इसमें थोड़ा वक्त लगता है।
क्या होता है असर?
च्यूइंग गम चबाने के दौरान अगर आप इसे गलती से निगल लेते हैं तो घबरायें नहीं और न ही परेशान हों। क्योंकि दूसरे आहारों की तरह यह भी पच जाता है, लेकिन इसे पचाने में थोड़ा अधिक समय लगता है। दरअसल हमारे पाचन तंत्र में एसिड और एंजाइम्स होते हैं जो च्यूइंग गम को पचाने में मदद करते हैं।
कितना समय लगता है?
जैसा कि हम जानते है कि सामान्य खाना खाने के बाद कुछ ही घंटों में पच जाता है। लेकिन जब आप च्यूइंग गम निगल लेते हैं तो यह सामान्य खाने की तरह आसानी से कुछ घंटों में नहीं पचता बल्कि इसे पचने में दो से तीन दिन का समय लगता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि सभी का पाचन तंत्र एक जैसा नहीं होता इसलिए कुछ के पेट में यह दो दिन में ही पच जाता है और किसी को पचाने में इसे तीन दिन भी लग सकते हैं। तो अगर आपने या बच्चे ने गलती से च्यूइंग गम निगल लिया है तो परेशान न हों, यह अपने आप बाहर निकल जायेगा। इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए आप चिकित्सक की सलाह भी ले सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
