Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
ज्यादा लौकी का जूस पीना हो सकता है घातक, जानें इसके साइडइफेक्ट्स
लौकी का जूस सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें ठंडे तत्व मौजूद होते है। इस वजह से ये शरीर को काफी लाभ देता है। इसे पीने से वेटलॉस भी तेजी से होता है और ये दिल से संबंधित बीमारियों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है लेकिन जैसा कि आप जानते हैं कि किसी भी चीज की अधिकता सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। इसी वजह से लौकी के जूस का सेवन ज्यादा करने से भी बचना चाहिए। जानिए लौकी के जूस को ज्यादा पीने से सेहत को कौन-कौन से नुकसान हो सकते हैं।

गिर सकता है ब्लड शुगर
जिन लोगों का शुगर लेवल कम रहता है है उन्हें लौकी के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। जरूरत से ज्यादा इस जूस को पीना शरीर में शुगर की मात्रा को कम कर सकता है। जिसके कारण चक्कर आना और आंखों के सामने अंधेरा छाने जैसी समस्याएं हो सकती है।

सूजन की समस्या हो सकती है
लौकी का जूस कड़वा होता है। इसे पीने से चेहरे, हाथ-पैर में सूजन आ सकती है। इसके अलावा कुछ लोग इसे पीने के बाद रैशेज और खुजली की समस्या भी महसूस कर सकते हैं।

कम हो सकता है ब्लड प्रेशर
हाई ब्लड प्रेशर वालों को लौकी का जूस पीना चाहिए। यदि इसे ज्यादा पीने लग जाए तो ये शरीर में पोटेशियम के स्तर को बढ़ा देता है। इसमें ब्लड प्रेशर को असामान्य रूप से कम हो जाता है और हाइपोटेंशन नामक बीमारी का खतरा बन जाता है।

एक दिन में कितना पीना चाहिए
अगर आप लौकी के जूस का सेवन रोजाना करते हैं तो दिनभर में एक गिलास जूस पीना आपके लिए फायदेमंद होगा। ज्यादा जूस पीना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। कई लोग लौकी का जूस बनाने के बाद इसे रुककर पीते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आज से ये आदत बदल लें। लौकी का जूस हमेशा फ्रेश ही पीना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
