Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
सर्दियों में रोजाना जरुर बदलें अंडरवियर, वरना शरीर को हो सकती है ये समस्या
सर्दियों में लोग टंड और आलस के चलते कई दिनों तक नहाते नहीं हैं और इस वजह से लोग काफी लंबे समय तक अपने कपड़े भी नहीं बदलते हैं। जिसके वजह से कई लोग अंडरवियर नहीं बदलते हैं। अगर आप भी ये गलती करते हैं तो ये आपकी इंटीमेट हाइजीन के लिए सबसे खतरनाक गलती साबित हो सकता है। लंबे समय तक एक ही अंडरवियर पहना था! यह एक बहुत ही गलत और अनहेल्दी आदत है और यह आपके स्वास्थ्य को इन 4 तरीकों से प्रभावित कर सकती है।

वजाइना से दुर्गंध आ सकती है
अंडरवियर पर दिन भर डिस्चार्ज और नमी का निर्माण बैक्टीरिया, यीस्ट और फंगस के लिए एक उत्तम प्रजनन भूमि बन जाती है। जो अक्सर मल और मूत्र पदार्थ से दूषित होती हैं। इस संचित बिल्ड-अप से एक गंदी गंध पैदा हो सकती है, जो न केवल शर्मनाक हो सकती है, बल्कि साथ ही बहुत अस्वस्थ भी होती है।

आप को प्राइवेट पार्ट में मुंहासे हो सकते हैं
पसीने, नमी, गंदगी और तेल के एकत्र होने के कारण, वह भी लंबे समय तक, आप दर्दनाक लाल मुंहासों की शिकार हो सकती हैं। यह समझें कि यदि आप उन दर्दनाक फुंसियों और मुंहासे से बचना चाहती हैं, तो अपने चेहरे की तरह ही, अपने इंटिमेट क्षेत्र को भी ताजा और साफ रखना चाहिए।

यीस्ट संक्रमण के लिए ब्रीडिंग ग्राउंड बन जाता है
यीस्ट संक्रमण महिलाओं में होने वाले सबसे आम संक्रमण में से एक है, और यह अनुचित गन्दगी भरी आदतों के कारण ही है। इस तरह के संक्रमण आमतौर पर कई दिनों तक एक ही गंदे अंडरवियर पहनने के कारण फैलते हैं।
और जब आप ऐसा कर रही होती हैं, तो आप यीस्ट को संक्रमण के लिए प्रजनन की जगह देते हैं। इसके अलावा, यह आपके इंटिमेट क्षेत्र में और उसके आसपास जलन और बेचैनी की संभावना को भी बढ़ाता है।

आपको रैशेस हो सकते हैं
हम सब इस स्थिति से गुजरे हैं, और हम जानते हैं कि कैसे रैशेस वास्तव में दर्दनाक और असुविधाजनक हो सकते है। यह न केवल आपके डेली रूटीन को संघर्षपूर्ण बना देते हैं, बल्कि इससे निपटना बहुत कष्टकारी भी है। यदि आप रैशेस से परेशान रहती हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप अपने अंडरवियर रोज बदलें।
इसे रोजाना न बदलने से अतिरिक्त नमी के कारण आपकी त्वचा इर्रिटेटेड, सूजन और संवेदनशील हो सकती है, जिससे रैशेस हो सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
