Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
ओमिक्रॉन का सब-वेरिएंट BF.7 भारत में मिला, ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत हो जाएं सावधान
चाइना में कुछ वक्त पहले ही कोविड पाबंदियों को हटा दिया गया था, लेकिन नियमों के समाप्त करने के बाद ही एक और कोविड -19 लहर की शुरूआत वहां पर देखी जा रही है। चाइना में फैल रहे ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट BF.7 अब भारत में भी चार मामलों का पता चला है। सब-वैरिएंट BF.7 के गुजरात से दो और ओडिशा से दो मामले सामने आ चुके हैं। वहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जर्मनी, बेल्जियम, फ्रांस, डेनमार्क, यूएस और यूके समेत अन्य देशों में भी सब-वैरिएंट के केस आएं है।
ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट BF.7: जो हम अब तक जानते हैं
BF.7, Omicron संस्करण BA.5 की एक सब लिनिएज है। ये कम इनक्यूबेशन पीरियड वाला एक हाइली ट्रांससीटिव वर्जन है। इसमें दोबारा संक्रमण पैदा करने की हाई केपिसिटी भी होती है और यहां तक कि वैक्सीनेटेड लोगों को भी संक्रमित कर सकता है।

BF.7 वेरिएंट 4.4 गुना अधिक न्यूट्रलाइजेशन रसिसटेंस
जर्नल 'सेल होस्ट एंड माइक्रोब' में पब्लिश रिसर्च एक अध्ययन के अनुसार, BF.7 वेरिएंट में मूल वुहान वायरस की तुलना में 4.4 गुना अधिक न्यूट्रलाइजेशन रसिसटेंस है। इसका मतलब है कि वैक्सीनेटेड से एंटीबॉडीज वायरस के खिलाफ प्रभावी नहीं हैं। N460K म्यूटेशन BF.7 के बढ़े हुए न्यूट्रलाइजेशन रजिसटेंस के पीछे सबसे महत्वपूर्ण कारक है।

अमेरिका में BF.7 5.7 प्रतिशत इनफेक्शन
लेख में लिखा है कि BF.7 की एंटी इम्यून केरेक्टरस्टिक्स और चीन में इसके विकास के बारे में चिंताजनक संकेतों के बावजूद, Omicron सबवेरिएंट दुनिया के अन्य क्षेत्रों में काफी स्थिर प्रतीत होता है।
अमेरिका में, BF.7 का अनुमान 10 दिसंबर तक 5.7 प्रतिशत इनफेक्शन का है।

ओमिक्रॉन BF.7 वैरिएंट के लक्षण
नए वेरियंट ऊपरी श्वसन संक्रमण के समान लक्षण दिखाता है। जिसमें बुखार, गले में खराश, नाक बहना और खांसी शामिल है। इम्यूनिटी कम होने की वजह से चीन में इसका बढ़ना सबसे बड़ी वजह हो सकती है।

भारत में BF.7 वैरिएंट की स्थिति?
भारत में अब तक BF.7 संस्करण के चार मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया कोविड के नए वेरियंट को लेकर कोविड-नियमों का पालन करने को कहा है। स्वास्थ्य मंत्री ट्वीट में लिखा, "कोविड अभी खत्म नहीं हुआ है। मैंने सभी संबंधितों को सतर्क रहने और निगरानी मजबूत करने का निर्देश दिया है। हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।"
वहीं एडिशनल चीफ सेकेट्री मनोज अग्रवाल ने एएनआई को बताया कि केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की उचित जांच के साथ-साथ जीनोम इनडेक्सिंग करने के लिए जानकारी दी।



Click it and Unblock the Notifications