Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
क्या है डिसीज एक्स , इबोला की खोज करने वाले वैज्ञानिक ने चेताया
दुनिया इस समय कोरोना महामारी की चपेट में है। लोग इसी आस में हैं कि जल्द से जल्द ये महामारी खत्म हो और वो चैन की सांस ले सकें। जिंदगी फिर से पटरी पर आ जाए। पर इस बीच, एक ऐसी खबर आई है जो डराने वाली है। वैज्ञानिकों ने ऐसी चेतावनी दी है जो किसी के भी रौंगटे खड़े कर दे।

वैज्ञानिकों ने कहा है कि दुनिया में नई बीमारी दस्तक दे सकती है। ये एक घातक वायरस होगा। इसका नाम है 'डिसीज एक्स' (Disease X)।
दरअसल, वैज्ञानिकों ने कहा है कि दुनिया में नई बीमारी दस्तक दे सकती है। ये एक घातक वायरस होगा, इसका नाम है 'डिसीज एक्स' (Disease X)।
वैज्ञानिकों ने कहा है कि ये बीमारी कोविड-19 (COVID-19) की तरह ही तेजी से फैल रही है और इबोला वायरस (Ebola virus) की तरह घातक साबित हो सकती है।
ये चेतावनी इसलिए भी अधिक घातक लग सकती है क्योंकि इसे साल 1976 में इबोला की खोज करने में मदद करने वाले वैज्ञानिक प्रोफेसर जीन-जैक्स मुएम्बे टैमफम ने जारी किया है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ये बीमारी दुनिया भर में भयंकर विनाश का कारण बन सकती है। टैमफम ने ये भी कहा है कि दुनिया को सतर्क हो जाना चाहिए क्योंकि अफ्रीका के उष्णकटिबंधीय रेनफॉरेस्ट से कई नए तरह के घातक वायरस निकल रहे हैं। ये वायरस मानव सभ्यता के लिए विनाशकारी हो सकते हैं।
ये चेतावनी आने के बाद से बीमारी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। लोग ये जानने को उत्सुक हैं कि आखिर इसमें होता क्या है और कब ये पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लेगी।
बहरहाल, वैज्ञानिकों ने कहा है कि हम ऐसे दौर में हैं, जहां नई तरह की बीमारियां दस्तक देंगी। जो दुनिया भर के लिए परेशानी का सबब बनेंगी। लोगों को समझ ही नहीं आएगा कि इनका सामना कैसे किया जाए।
उन्होंने कहा कि Disease X कोविड-19 से भी बदतर साबित हो सकती है। बता दें कि कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (Democratic Republic of the Congo) के इंगेंडे क्षेत्र में एक मरीज इस बीमारी की चपेट में आ चुका है. उसमें इस रक्तस्रावी बुखार के शुरुआती लक्षण दिखे हैं। पहले डॉक्टर्स इसे इबोला समझ रहे थे, पर जांच में पता चला कि ये डिसीज एक्स के आरंभिक लक्षण हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications