Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
एंग्जायटी को हाइड्रोथेरेपी से कहें बाय-बाय, जानें कैसे करता है काम
आज चारों तर फ मेंटल हेल्थ के बारे में खुलकर बात हो रही हैं। एंग्जायटी और डिप्रेशन से निजात पाने के लिए लोग कई तरह तरीके अपनाते है। लेकिन आज हम आपको यहां एंग्जायटी पर काबू पाने का एक यूनिक तरीका बताएंगे, जो कि बहुत पुराना और काफी सरल भी है। इसे जल चिकित्सा यानी कि हाइड्रोथेरेपी के नाम से जाना जाता है। ये लंबे समय से आयुर्वेद में इस्तेमाल किया जाता रहा है। दरअसल ये थेरेपी मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य, दोनों के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे न केवल आपकी एंग्जायटी दूर हो जाती है, बल्कि इससे आपके चयापचय को भी बढ़ावा मिलता है। वहीं इस थैरेपी के बारे में खास बात ये भी है कि ये आपके स्किन के लिए भी बहुत अच्छा है। तो आइए जानते हैं क्या है ये हाइड्रोथेरेपी और कैसे है फायदेमंद।

क्या है ये हाइड्रोथेरेपी ?
हाइड्रोथेरेपी में ठंडे और गर्म पानी का इस्तेमाल से शरीर को आराम पहुंचाने की कोशिश की जाती है। इस थेरेपी में परेशानी के हिसाब से शरीर को ठंडा और गर्म पानी में रखना होता है। इस थेरेपी का लक्ष्य तापमान आधारित हाइड्रोथेरेपी तकनीकों का उपयोग करना है, जैसे कि त्वचा पर गर्म और ठंडे पानी के प्रभाव के साथ-साथ टिशूज को आराम पहुंचाना। जब उपयोग किया जाता है, तो गर्म पानी के कारण ये मांसपेशियों को आराम देता है। यह खराब परिसंचरण, गठिया और गले की मांसपेशियों के इलाज का एक बहुत प्रभावी तरीका है, और अक्सर अरोमाथेरेपी के साथ दिया जाता है।

एंग्जायटी के लिए कारगार इलाज
एंग्जायटी के लिए हाइड्रोथेरेपी में ठंडे पानी का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें आपको बस कुछ नहीं करना है बस ठंडे पानी में नहाना है। ठंडे पानी के हाइड्रोथेरेपी अंतर्निहित मांसपेशियों को उत्तेजित करने में मदद करता है, साथ ही त्वचा में रक्त का प्रवाह को बेहतर बनाता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन नॉर्मल हो जाता है और दिमाग भी ठंडा हो जाता है। इससे आपकी घबराहट कम हो जाती है और आप खुद को स्ट्रेस फ्री महसूस करते हैं। साथ ही ये स्ट्रेस होर्मोन को कम करके हैप्पी होर्मोन को प्रोत्साहित करता है।

हाइड्रोथेरेपी के अन्य फायदे
ठंडे पानी में गहरी सांस लेते हुए कुछ वक्त बिताना आपके शरीर में ऑक्सीजन के सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और हृदय गति को आराम पहुंचाता है। ये दिमाग को तेज करता है और और अलर्टनेस को बढ़ाता है। वहीं ये आपके मांसपेशियों के दर्द में भी आराम पहुंचाता है। वहीं इसके कई और फायदे हैं। जैसे कि
- हाइड्रोथेरेपी लंबे समय तक चलने वाले दर्द का इलाज करने का एक बहुत प्रभावी तरीका है।
- यह तनाव को कम करने, मांसपेशियों को ढीला करने में मदद करता है और आराम को प्रोत्साहित करता है।
-यह चयापचय दर और पाचन गतिविधि को भी बढ़ाता है।
- हाइड्रोथेरेपी त्वचा और मांसपेशियों की टोन में सुधार करते हुए शरीर की कोशिकाओं को हाइड्रेट करती है।
- हाइड्रोथेरेपी प्रतिरक्षा प्रणाली को भी बढ़ावा देता है।
इन सबके अलावा हाइड्रोथेरेपी का एक फायदा और भी है वो ये कि ये आपकी त्वचा और बालों के स्वास्थ्य में सुधार लाता है। ठंडा पानी हमारी त्वचा को बहुत सारे प्राकृतिक तेलों को खोने से रोककर मदद कर सकता है, वहीं बालों के रोम में जाकर उसे आराम पहुचाता है और आपके बालों को चमकदार, मजबूत और स्वस्थ दिखने में मदद करता है। तो अगर आपको एंग्जायटी महसूस हो रही है, तो जाइए और ठंडे पानी से नहा लें।



Click it and Unblock the Notifications
