Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
क्या है आइस्क्रीम हैडेक और कैसे करें इसका इलाज
आइस्क्रीम हैडेक को ब्रेन फ्रीज भी कहा जाता है। इसमें कुछ समय के लिए सिर में दर्द महसूस होता है। इसका संबंध लगातार और अधिक मात्रा में आइस्क्रीम, कोल्ड ड्रिंक या किसी भी ठंडी चीज का सेवन करना शामिल है। आमतौर पर ये समस्या गर्म मौसम में गर्मी और उमस से तुरंत राहत पाने के लिए कुछ ठंडा खाने पर होती है।

क्या होता है
कुछ बहुत ज्यादा ठंडा खाने पर साइनस की कोशिका सिकुड़ जाती है जिसकी वजह से रक्त वाहिकाएं संकुचित हो जाती हैं। इस बदलाव के कारण आसपास की नसों पर दबाव पड़ता है जिससे दर्द महसूस होने लगता है।
ऐसा क्यों होता है
तालु में रक्त वाहिकाओं के तेजी से संकुचित होने के कारण ऐसा होता है। बहुत ज्यादा ठंडी चीजें तालु को स्पर्श कर रक्त वाहिकाओं को संकुचित करती हैं जिससे ठंड के कारण सिरदर्द या ट्राईजेमिनल हैडेक होता है। स्टडी के अनुसार ऐसा किसी अन्य ठंडे उत्तेजक की वजह से भी हो सकता है।

रिसर्च क्या कहती है
एफएएसईबी जर्नल में वर्ष 2012 में प्रकाशित हुई एक रिसर्च में पाया गया कि आइस्क्रीम की वजह से सिरदर्द होता है क्योंकि इससे मस्तिष्क के एंटीरियर सेरेब्रेल धमनियों के जरिए रक्त का प्रवाह बढ़ जाता है।
कैसे करें बचाव
इस दर्द के इलाज का सबसे सही तरीका है कि आप खूब सारा गर्म पानी पीएं। जीभ को ऊपर की ओर मोड़ें, इससे दर्द से राहत पाने में मदद मिलती है। विशेषज्ञों की मानें तो हाथों से मुंह और नाक को ढकने और जल्दी-जल्दी सांस लेने से तालु में गर्म हवा का स्राव बढ़ता है जिससे दर्द से तुंरत राहत मिलती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
