Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Narcissistic Personality Disorder: खुद से करते हैं हद से ज्यादा प्यार? ये खतरनाक पर्सनालिटी डिसऑर्डर तो नहीं
आपने ऐसे लोगों को देखा होगा, जिन्हें अपनी तारीफ सुनना काफी अच्छा लगता है। अपने आगे वो लोग हमेशा दूसरों को कमतर समझते हैं और अपने आपको बेस्ट समझते हैं। आपने इस तरह के लोगों को भी देखा हो, जो दूसरे के सामान पर अपना हक समझते हैं, यहां तक ऐसे लोग दूसरे के सामान को इस्तेमाल करने से पहले पूछते भी नहीं है। आप इस लेकर को पढ़ते वक्त ऐसे लोगों के बारें में सोंचेंगे, जो इसी तरह की हरकते हैं और शायद आपके परिवार में भी हो, दोस्तों या रिश्तेदारों में हों। आप ने इस तरह के लोगों को भी देखा होगा कि जो सबसे ज्यादा खुद से प्यार करते हैं। तो ऐसे लोग एक तरह के डिसऑर्डर की गिरफ्त में होते हैं। इस तरह की पर्सनालिटी डिसऑर्डर को नार्सिस्टिक पर्सनालिटी डिसऑर्डर कहते हैं। जिसे दूसरे शब्दों में आत्ममुग्धता भी कहते हैं। आइये जानते हैं इस डिसऑर्डर के बारें में विस्तार से-

Narcissistic Personality Disorder: अपनी आलोचना नहीं है बर्दाश्त
ऐसे लोगों को अपनी आलोचना सुनना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। साथ ही वो दूसरा का खूब मजाक बनाते हैं। अपने खिलाफ वो कुछ भी नहीं सुन सकते हैं। यहां तक की ऐसे लोग अपने पेरेंट्स से भी ये बात कहने में नहीं हिचकिचाते कि उन्होनें उसको पैदा करके महान काम किया है।

Narcissistic Personality Disorder: मनोविज्ञान में ये है खतरनाक रोग
मनोविज्ञान में इसे भयंकर रोग मानता है। क्योंकि लोग इस डिसऑर्डर को हल्के और हंसी मजाक में ले लेते हैं। बच्चे को दुलार की वजह से ऐसा मानते हैं, लेकिन ये कब बीमारी में बदल जाता है, पता नहीं चलता है। अगर आपको भी अपनी तारीफ सुनना अच्छा लगता है, किसी से अपने खिलाफ कुछ सुनन नहीं सकते या फिर दूसरों का सामान आपको पसंद होता है और लेने में नहीं हिचकिचाते तो आपको नार्सिस्टिक पर्सनालिटी डिसऑर्डर हो सकता है।

Narcissistic Personality Disorder:जानें नार्सिस्टिक पर्सनालिटी डिसऑर्डर के बारें में-
दरअसल, नार्सिस्टिक पर्सनालिटी डिसऑर्डर अचानक से नहीं होता है। ये बच्चों में उनके मां-बाप की वजह से भी आ जाती है। हैरिडिटी हो सकती है। वहीं बच्चे का सही तरह से पालन-पोषण ना होने के कारण भी ऐसा हो सकता है। ऐसे बच्चों को भी ये डिसऑर्डर हो जाता है, जो अकेले रहते हैं, या जिनके पेरेंट्स अलग हो चुके हैं। जिन बच्चों की हर जिद पूरी होती है, ऐसे बच्चे भी इसका शिकार हो सकते हैं। ऐसे बच्चे भी जिनका अपने परिवार के साथ, पेरेंट्स के साथ ज्यादा इंटरेक्शन नहीं है, उन बच्चों को भी परेशानी हो जाती है।

Narcissistic Personality Disorder: एक नार्सिसिस्ट के लक्षण
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, नार्सिस्टिक पर्सनालिटी डिसऑर्डर होने के लिए 5 लक्षण होने जरूरी है। अगर किसी में यहां बताए गये लक्षणों में से 5 लक्षण हैं तो वो नार्सिस्टिक पर्सनालिटी डिसऑर्डर से पीड़ित है और उसे एनपीडी के इलाज की आवश्यकता है -
1.अपने आप को सबसे ज्यादा महत्व देना।
2.अपनी कल्पना की दुनिया में रहना, जिसमें वो सफल है, उसके पास ताकत है, सबसे खूबसूरत है, उसके पास उसका प्यार है। ये सब उसकी कल्पना में है।
3.उसे इस बात का विश्वास है कि वो स्पेशल है। उसे केवल उसी के जैसे लोग ही समझ सकते हैं। वो हाई क्लास लोगों से ही दोस्ती करता है। जो अच्छे स्थान, पोस्ट या जिससे उसको कोई फायदा हो। उसे उनसे ही जुड़ना पसंद होता है।
4.ऐसे लोगों को अपनी तारीफ सुनना पसंद होता है।
5.दूसरे के चीजों पर अपना अधिकार समझता है।
6.दूसरों का फायदा उठाने वाला, शोषक, दूसरों का लाभ उठाता है।
सहानुभूति ना के बराबर होती है।
7.ऐसे लोग दूसरों से ईर्ष्या करते हैं। और उको लगता है कि दूसरे लोग भी उनसे जलन करते हैं।8.ऐसे लोग हमेशा अपने घमंड में रहते हैं। ऐंठ दिखाते हैं।

Narcissistic Personality Disorder: आप कैसे कर सकते हैं नार्सिसिस्ट पर्सनैलिटी डिसऑर्डर से पीड़ित लोगों की मदद
नार्सिसिस्ट पर्सनैलिटी डिसऑर्डर से पीड़ित लोग इस समस्या से खुद की ही लाइफ खराब करने में लगे होते हैं। उनकी लाइफ में कई तरह की समस्याएं पैदा होने लगती हैं। रिलेशन, वर्क, एजुकेशन, उनके फाइनेंस पर भी काफी इफेक्ट पड़ता है। ऐसे लोगों का जीवन एक वक्त पर शून्य हो जाता है। दुखी रहने लगते हैं, क्योंकि वो जैसा चाह रहे होते हैं वैसा नहीं होता है। अगर आपके आसपास ऐसे लोग हैं या फिर आप खुद इसका शिकार हैं तो आपको और ऐसे लोगों को डॉक्टर की मदद की जरूरत होती है। इसके लिए काउंसलिंग, थेरेपी या ट्रीटमेंट की मदद से इस डिसऑर्डर से उभर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











