Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
Sun Charged Water: सूरज की रोशनी में सोलराइज्ड पानी में होते हैं कई गुण, आयुर्वेद में भी है इसका जिक्र
शरीर को स्वस्थ रखने और रोगों को दूर करने के लिए आयुर्वेद में कईबातों का वर्णन किया गया है। आयुर्वेदिक नुस्खे बहुत ही असरदार होते हैं और जड़ से रोग को ठीक कर देते हैं। आयुर्वेद में पीने के पानी को लेकर कई नियम बनाए गए हैं। इन्हीं में से एक है सन चार्ज्ड वॉटर। सूर्य-आवेशित जल स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी जल माना जाता है। लोगों के बीच इसकी जानकारी नहीं होने के कारण लोग इसका ठीक से लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। सन-चार्ज वाटर को सन वाटर थेरेपी के रूप में भी जाना जाता है। इसे सूर्य की किरणों से तैयार किया जाता है। आइए जानते हैं सूर्य जल थैरेपी या सन-चार्ज वाटर के बारे में विस्तार से।

क्या है सन चार्ज्ड या सूर्य आवेशित जल ?
सूर्य जल चिकित्सा या सूर्य आवेशित जल सूर्य की किरणों से तैयार किया गया पानी है। दरअसल, सूरज की किरणों में पाए जाने वाले रंग का असर शरीर पर पड़ता है। इसके प्रयोग से सूर्य जल थैरेपी करने से पानी के फायदे बढ़ जाते हैं। सूर्य में सात प्रकार के रंग होते हैं और प्रत्येक रंग शरीर के लिए बहुत प्रभावी होता है। इन रंगों को स्वास्थ्य लाभ देने के लिए आयुर्वेद को सूर्य जल चिकित्सा कहा गया है। इसका उपयोग शरीर से सभी प्रकार के रोगों को दूर करने के लिए किया जाता है। कई गंभीर समस्याओं में सन चार्ज्ड पानी का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। सन-चार्ज पानी का उपयोग पीने, गरारे करने, चश्मों को धोने, घाव धोने या मालिश के लिए किया जा सकता है।

सूर्य आवेशित जल के लाभ
सूर्य-आवेशित जल को सूर्य के प्रकाश में चार्ज करके तैयार किया जाता है। आयुर्वेद के अनुसार सूर्य की किरणों से निकलने वाले रंग भी खराब पानी को शुद्ध करने का काम करते हैं। सूरज की यूवी किरणों के कारण पानी का माइक्रोबियल लोड कम हो जाता है। पानी को बोतल में भरकर धूप में रखने से उसके गुण पानी में समा जाते हैं। इसके सेवन से शरीर में ऊर्जा बढ़ती है और सूजन की समस्या को दूर करने में लाभ मिलता है। सूर्य आवेशित जल के प्रमुख लाभ इस प्रकार हैं।
- सूरज की रोशनी में सोलराइज्ड पानी में कई गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा और आंखों के लिए बहुत उपयोगी होते हैं।
- इस पानी से आंख और त्वचा को धोने से लाभ होता है।
सन चार्ज्ड पानी का इस्तेमाल पाचन तंत्र को मजबूत करने का काम करता है। इसके सेवन से पाचन अग्नि बहुत तेजी से बढ़ती है और पेट की कई समस्याओं जैसे एसिडिटी, पेट के अल्सर और पेट में कीड़े होने पर यह फायदेमंद होता है।
- त्वचा की एलर्जी और रैशेज को ठीक करने के लिए सन-चार्ज पानी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके इस्तेमाल से चेहरे की चमक भी बढ़ती है।
- शरीर में सेलुलर स्तर की क्षति को दूर करने के लिए सन-चार्ज पानी का उपयोग बहुत फायदेमंद माना जाता है।
- बच्चों के बिस्तर में पेशाब करने की समस्या में भी सन चार्ज्ड पानी का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है।

कैसे तैयार करें सन-चार्ज्ड पानी
आप घर पर आसानी से सन-चार्ज्ड पानी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक कॉर्क रंग या सफेद कांच की बोतल लें जिसमें पानी भरकर दिन में धूप में रख दें। इस पानी को कम से कम 8 घंटे के लिए धूप में रख दें और इसके बाद इसे फ्रिज में बिल्कुल भी न रखें। रोजाना एक कप पानी पिएं। किसी भी प्रकार के चिकित्सीय उपयोग से पहले कृपया डॉक्टर से परामर्श लें।



Click it and Unblock the Notifications