Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
सोते हुए एसी का सही एयर कंडीशनर तापमान क्या हैं?
गर्मी का मौसम जहां एक ओर अपनी प्रचंडता दिखा रहा है, वहीं कोरोना वायरस के वजह से लोग घरों में रहने के लिए मजबूर हैं। बढ़ती गर्मी से छुटकारा पाने के लिए लोग एसी और कूलर का सहारा ले रहे हैं। हालांकि, उमस से भरी गर्मी में लोग कूलर के अपेक्षा एसी में रहना ज्यादा पसंद करता हैं। क्योंकि इसे चलाने से कुछ ही मिनटों में कमरा ठंडा हो जाता है। ज्यादा ठंडक पाने के लिए लोग एसी का टेम्परेचर बहुत ज्यादा कम कर देते हैं। ऐसे में लोग कभी-कभार ठंडा-गर्म जैसी समस्या का शिकार हो जाते हैं।
रात में 6 से 7 घंटे की अच्छी नींद लेना न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ज्यादा जरूरी है। ऐसे में कमरे के तापमान को एसी के माध्यम से एडजस्ट कर रात में अच्छी तरह से सोते हैं। लेकिन कमरे का गलत टेम्परेचर हमारे स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। आइए जानते है कि रात को सोते समय कितना होना चाहिए रुम में एसी का टेम्परेचर?

कितना होना चाहिए रुम का टेम्परेचर
विज्ञान के मुताबिक रात में हमारे कमरे का तापमान करीब 67 डिग्री फारेनाइट यानी की 19 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। इतना तापमान ना ही बहुत ज्यादा ठंडा होता है और ना ही बहुत ज्यादा गर्म होता है। 19 डिग्री सेल्सियस के रूम टेम्परेचर में सोना आसान होता है और नींद भी अच्छी आती है।

कैसे रूम का टेम्परेचर नींद को प्रभावित करती हैं?
कमरे का गलत तापमान हमारी नींद को खराब कर सकता है। नींद नहीं आने पर पुरी रात करवट बदलते ही बीत जाती है। अच्छी नींद पाने के लिए हमें सोने से पहले ही एसी को चालु कर देना चाहिए। क्योंकि हमारा शरीर रात को सोने से पहले ठंडा होना शुरू कर देता है। शरीर के ठंडा होने की प्रक्रिया तब तक जारी रहती है, जब तक ये सुबह 5 बजे तक अपने निम्न बिंदु पर नहीं पहुंच जाता है।

अच्छी नींद के लिए और क्या कर सकते हैं?
कमरे के तापमान को सेट करने के अलावा आप इस चीज को सुनिश्चित करें कि आपके बेडरूम में अंधेरा और शांति हो। इसके साथ ही आपका गद्दा भी आरामदायक होना चाहिए और खासतौर पर गर्मी के मौसम में कॉटन बेडशीट का उपयोग करने का प्रयास करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
