Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
Quarantine and Isolation में क्या होता है अंतर, जानें कहां से आए ये शब्द
जब कोई बड़ी बीमारी सामने आती है तो अपने साथ कुछ नए शब्द जरुर लेकर आती है। इन दिनों कोरोना वायरस से जुड़े कई नए शब्द सुनने को मिलते हैं। इस समय इस बीमारी से बचने के लिए मीडिया से लेकर सरकारी सलाहों तक में एक शब्द का लगातार इस्तेमाल हो रहा है, वो शब्द है-Quarantine। कई लोग इस शब्द को Isolation भी समझ रहे हैं और उसी के संदर्भ में इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन मेडिकल की भाषा में अलग अर्थों में इसका इस्तेमाल किया जाता है तो आइए जानते हैं कि Quarantine और Isolation में क्या अंतर होता है और दोनों का मतलब क्या होता है?
यहां से आया क्वारंटाइन (Quarantine) शब्द
मरियम वेबस्टर डिक्शनरी के ऑनलाइन पोर्टल के मुताबिक Quarantine शब्द को अंग्रेजी भाषा में शामिल करने के पीछे फ्रेंच और इटैलियन दोनों प्रभाव रहे हैं।
शुरुआत में quarantaine शब्द फ्रेंच भाषा से लिया गया जिसके मतलब होता था 'करीब 40'। ये 14वीं शताब्दी के आखिरी सालों की बात है। इसके अलावा बाइबिल से भी एक संदर्भ मिलता है जहां प्रभु यीशु कुछ समय के लिए रेगिस्तान में उपवास रखते हैं। इसमें चालीस दिन का जिक्र आता है जो मूल रूप से धार्मिक अर्थों में हैं।

फिर 16वीं सदी में ब्रिटेन के एक बड़े जहाजी बेड़े को उस शहर के किनारे नहीं रोका गया जहां पर संक्रामक बीमारी फैली थी। यहीं से अंग्रेजी में Quarantine शब्द प्रचालित हुआ। संक्रामक बीमारी की वजह से लंबे समय तक ब्रिटिश बेड़े को एक शहर से दूर ही रखा गया था, उस समय बड़े स्तर पर संक्रामक बीमारी फैली थी। इस दूर रहने की अवधि को Quarantine कहा गया।
ये 16 वीं सदी के आखिरी का ही समय था जब अंग्रेज अपने जहाजी बेड़ों के जरिए दुनिया के कई मुल्कों में गए थे। भारत में ब्रिटिश इसी समय आए थे लेकिन तब अंग्रेजों ने इसे इटैलियन quarantena शब्द से लिया।
इटली में ये शब्द फ्रांस के जरिए आया लेकिन अगर इस शब्द के वास्तविक उत्पति की बात की जाए तो ये पता चलता है ये एक लैटिन शब्द quadraginta से आया है जिसका मतलब भी 40 ही होता था।

कहां से आया Isolation?
इस शब्द की उत्पति Island शब्द को माना जाता है, जिसका हिंदी में मतलब द्वीप होता हैं। दरअसल 1423 ईस्वी में इटली के वेनिस में बड़ा अस्पताल बनाया गया था। इस अस्पताल को प्लेग के रोगियों का इलाज करने के लिए बनाया गया था. अब चूंकि ये अस्पताल एक Island पर बना हुआ था तो यहीं से Isolation शब्द का उद्गगम माना जाता है।
Quarantine और Isolation में अंतर
इन दोनों शब्दों में बड़ा अंतर है। Quarantine शब्द मूल रूप से ऐसे लोगों के लिए इस्तेमाल किया जाता है जिन्हें संक्रामक बीमारी से बचाना है। यानी वो संक्रामक बीमारी के चपेट में न आने पाएं। वहीं Isolation का इस्तेमाल उनके लिए किया जाता है जो संक्रामक बीमारी के चपेट मे आने के बाद उनका इलाज चल रहा हो या फिर वो बीमारी के संदिग्ध हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
