Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
Coronavirus: जानें Pandemic, Epidemic और Outbreak में अंतर, WHO ने बताया खतरनाक
विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने कोरोना वायरस (coronavirus)या कोविड-19 (COVID-19) को सर्वव्यापी महामारी यानी pandemic घोषित कर दिया है। लेकिन अभी भी कई लोग सर्वव्यापी महामारी (pandemic),महामारी (epidemic)और प्रकोप ( outbreak) के बीच का अंतर समझ नहीं पा रहे है। जब कोरोना वायरस के एक के बाद एक मामले सामने आए थे तो 3 शब्दों को बहुत प्रयोग में लिया गया था। वैसे तो तीन शब्दों का अर्थ काफी अलग हैं और इनका इस्तेमाल बीमारी के प्रसार का पैमाने का अंतर बताने के लिए किया जाता है। इसके बावजूद भी लोग इनके बीच का अंतर पता नहीं कर पाते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में आपकी मुश्किल आसान करने के लिए हम आपको इनके बीच के अंतर के बारे में बता रहे हैं।

प्रकोप (outbreak)
इस मामले में जब किसी बीमारी का प्रसार का पैमाना छोटा और असामान्य होता है और मामलों की संख्या आमतौर पर छोटी होती है। इसके अलावा रोग को कवर करने वाला क्षेत्र भी छोटा होता है।
उदाहरण के लिए, एक मामला जिसमें कक्षा में लगभग 10-20 बच्चों को पेट का फ्लू एक साथ होता है ये एक तरह का प्रकोप (outbreak)है।
ध्यान देने वाली बात है जब भी कोई नई बीमारी सामने आती है तो वो प्रकोप बनकर सामने आती है। क्योंकि इस लक्षण नए होते है इसलिए समय रहते इन्हें काबू में लाना जरूरी होता है। जब भी कोई बीमारी प्रकोप बनकर सामने आता है तो संबंधित स्वास्थ्य एजेंसियों को जरुरी कदम उठाने चाहिए।

महामारी (epidemic)
इस मामले में, बीमारी बड़े पैमाने पर फैलती है। जब कोई बीमारी महामारी का रूप लेती है तो ये बहुत बड़े भौगोलिक क्षेत्र को कवर करती है।जब चीन में वुहान के बाहर कोरोनावायरस या कोविड-19 के मामले सामने आने लगे, तो पहले ये वायरस प्रकोप के रुप में सामने आया था बाद में इसने महामारी का रुप ले लिया था।

सर्वव्यापी महामारी (pandemic)
सर्वव्यापी महामारी में, जब कोई बीमारी प्रकोप बनकर महामारी का रूप ले लेती है अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैलने लगती है और नियंत्रण से बाहर हो जाए तो इसे सर्वव्यापी महामारी कहा जाता है।
जब एक महामारी कई देशों में एक ही समय के दौरान में फैलती है, तो इसे सर्वव्यापी महामारी माना जाता है।
डब्लूएचओ ने हाल ही में कोरोना वायरस को pandemic घोषित कर दिया है। pandemic को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल का उच्चतम स्तर माना जाता है।

भारत में दूसरे स्टेज की महामारी, जानें कौनसा स्टेज होता है खतरनाक
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस महामारी दूसरे स्टेज में है और इसे रोकने के लिए सरकार ने ठोस कारगर कदम नहीं उठाए तो स्थिति बिगड़ सकती है। भारतीय स्वास्थ्य शोध परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक अभी इसे अगले स्टेज से रोकने के लिए सरकार के पास एक महीना है।
सबसे पहले जानते हैं कि किस स्टेज में स्थिति कितनी खतरनाक होती है:
स्टेज-1: संक्रमित जगहों से वायरस फैलने के मामले सामने आते हैं
स्टेज-2: स्थानीय लोगों में फैलना शुरू होता है, मामले बढ़ने लगते हैं
स्टेज-3: बड़े पैमाने पर यह समुदायों, मोहल्लों में फैलने लगता है
स्टेज-4: बीमारी महामारी में बदल जाती है, कहना मुश्किल कि कब-कहां खत्म होगी



Click it and Unblock the Notifications
