Latest Updates
-
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
टॉन्सिल कैंसर क्या होता है? इसके कारण, लक्षण और ट्रीटमेंट के बारें में जानें
टॉन्सिल कैंसर, पीड़ित व्यक्ति में तब होता है जब टॉन्सिल बनाने वाली सेल्स में असामान्य तरीके से वृद्धि होने लगती है। अमेरिकन कैंसर सोसाइटी के अनुसार, 60 में से 1 महिला और 40 में से 1 महिला को टॉन्सिल कैंसर का खतरा होता है। सिर और गर्दन के कैंसर उन सेल्स में शुरू होते हैं जो सिर और गर्दन की म्यूकोसल सरफेज़ की लाइन बनाते हैं। मुंह, गले, नेसल कैविटी, टॉन्सिल, जबान, वॉइस बॉक्स, सालवरी ग्लैंड्स, पैरा नेजल साइनस, मसल्स और सिर में नसों के अंदर और गर्दन। टॉन्सिल कैंसर से पीड़ित व्यक्ति को निगलने में कठिनाई, सूजन और गर्दन में दर्द, जबड़े में अकड़न, कान में दर्द की शिकायत होती है।

टॉन्सिल कैंसर के लक्षण
टॉन्सिल कैंसर में ये लक्षण शामिल हैं-
निगलने में तकलीफ
खाना खाते वक्त सनसनी
गर्दन में सूजन और दर्द
कान का दर्द होनाजबड़े की जकड़न होना
टॉन्सिल कैंसर के जोखिम
टॉन्सिल कैंसर के जोखिम को बढ़ाने वाले कारण शामिल हैं-
तम्बाकू का खानाशराब पीना
मानव पेपिलोमावायरस (एचपीवी) से इनफेक्टेड होना

टॉन्सिल कैंसर के खतरे को कैसे कम किया जा सकता है ?
टॉन्सिल कैंसर के खतरे को कम करने के लिए आप ये काम कर सकते हैं-
तंबाकू का इस्तेमाल ना करें- अगर आप तम्बाकू या स्मोंकिग का सेवन करते हैं तो रोक दें। अगर आप वर्तमान में किसी भी तरह के टोबैको का यूज करते हैं तो अपने डॉक्टर से इसको किस तरह से छोड़ा जाए, बात करें।
अगर आप शराब पीते हैं तो उसे सीमित करें। स्वस्थ वयस्कों के लिए महिलाओं के लिए एक दिन में एक ड्रिंक और पुरुषों के लिए एक दिन में दो ड्रिंक तक पर्याप्त होती है।
दांतों की परेशानियों को लेकर डेंटिस्ट से जरूर संपर्क करें। आपका डेंटिस्ट कैंसर के संकेतों और प्री-कैंसरस चेंजेस के लिए आपके मुंह की जांच करेगा।
एचपीवी वैक्सीन के बारें में सोंचे। एचपीवी संक्रमण को रोकने के लिए टीकाकरण करवाएं।
एचपीवी से संबंधित कैंसर जैसे टॉन्सिल कैंसर का खतरा कम हो सकता है। अपने डॉक्टर से पूछें कि क्या एचपीवी वैक्सीन आपके लिए उपयुक्त हो सकती है

टॉन्सिल कैंसर का इलाज
टॉन्सिल कैंसर के ट्रीटमेंट में सर्जरी, रेडिएशन थेरेपी और कीमोथेरेपी शामिल हैं।



Click it and Unblock the Notifications
