Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
COVID Vaccine: कोरोना का टीका लगवाने के बाद भूल से भी न करें ये काम, वरना बढ़ सकता है संक्रमण का चांस
पूरे देश में कोरोना संक्रमण का प्रकोप जारी है। इससे लड़ने का हथियार है कोविड वैक्सीन। देशभर में 18 से अधिक की आयु के लोगों के लिए टीकाकरण शुरू हो चुका है। अब वैक्सीनेशन ड्राइव में से कई लोग ऐसे हैं जिन्हें दूसरा टीका लग रहा है और एक बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है जिन्हें पहली खुराक दी जा रही है। अगर आपने रजिस्ट्रेशन करा लिया है और कोरोना की वैक्सीन लेने जा रहे हैं तो आपके लिए ये लेख काफी काम आ सकता है। जानते हैं कि covid19 वैक्सीन लेने के बाद व्यक्ति को किन बातों का ख्याल रखना बहुत जरूरी है ताकि वह कोरोना संक्रमण से बचा रहे।

लोगों से बनाएं दूरी
टीका लगवाने के बाद भी आप संक्रमित हो सकते हैं। कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए आपको सुरक्षित शारीरिक दूरी बनाए रखने की जरूरत है।

वैक्सीनेशन के बाद भी लगाएं मास्क
मास्क लगाने को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है। टीकाकरण के बाद भी आपको मास्क लगाने की जरूरत है।

न करें ट्रेवल
मौजूदा समय में कोरोना के नए नए वैरिएंट सामने आ रहे हैं जो पहले के मुकाबले ज्यादा खतरनाक साबित हो रहे हैं। ऐसे में जब तक टीकाकरण की प्रक्रिया में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो जाते हैं तब तक आप बेवजह यात्रा करने से बचें।

वैक्सीनेश के बाद शराब?
फ़िलहाल अभी तक ऐसी कोई स्टडी सामने नहीं आई है जिसमें वैक्सीन के बाद शराब पीने से प्रतिकूल प्रभाव पड़े हों। मगर आप बचाव के लिए एल्कोहल की मात्रा कम से कम रखें या फिर न ही पिएं। कुछ दिनों के लिए आप अपनी बॉडी को रिलैक्स रखें।

वैक्सीनेशन के बाद डाइट का रखें ख्याल
कोरोना का टीका लगवा लेने के बाद लोगों को अपने खानपान का खास ख्याल रखने की जरूरत है। इससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलेगी और संक्रमण से बचाव होगा। फल-हरी सब्जियों का सेवन करें तथा हाईड्रेट रहें। साथ ही भरपूर आराम करें।



Click it and Unblock the Notifications
