Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व
पथरी होने पर क्या खाना चाहिए, जानें लक्षण और उपाय
पथरी होना आजकल एक आम समस्या हो गई है। गलत खान-पान और जरुरत से कम पानी पीना किडनी की पथरी का अहम कारण है। यह बात जानते हुए भी हम अपनी किडनी उसकी सुरक्षा को लेकर लापरवाह रहते हैं। किडनी में स्टोन यानी पथरी की कई वजहों से हो सकती है जैसे कि गलत लाइफस्टाइल, खाने की गलत आदतें या फिर साफ पानी और साफ चीजें न खाना। कई लोगों में पथरी बनती है और बिना ज्यादा परेशानी के निकल भी जाती है लेकिन अगर पथरी बड़ी हो जाए तो यूरीन (Urine) के रास्ते में रुकावट पैदा करने लगती है।
ऐसे में यूरीन के रास्ते में असहनीय दर्द होता है। इस समस्या से बचने के लिए मिल रहे छोटे-छोटे संकेतो को पहचानना बहुत जरूरी है। साथ ही किडनी स्टोन के कारण क्या होते हैं और इसके उपाय क्या हैं इसको जानना भी काफी जरूरी है तो आइए जानते हैं किडनी स्टोन बाहर निकालने में मददगार कहे जाने वाले कुछ घरेलू उपाय...

किडनी स्टोन के लक्षण
- पीठ में या पेट के पास असहनीय दर्द
- दर्द जो बार-बार बढ़ता-घटता रहता है
- पेशाब में खून
- उल्टी या उल्टी करने की चाह
- पेशाब करने पर जलन का एहसास

गेंहू की घास का जूस
वीटग्रास जूस यानी गेंहू की घास के जूस में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो यूरिन के प्रोडक्शन में मदद करते हैं। इससे किडनी में मौजूद स्टोन आसानी से यूरिन के जरिए निकल जाते हैं। गेंहू की घास में ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स होते हैं जो यूरिनरी ट्रैक्ट में मौजूद कैल्शियम डिपॉज़िट्स को खत्म करने में मदद करते हैं।

तुलसी
तुलसी की पत्तियों में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो यूरिक एसिड के स्तर को स्थिर कर देते हैं। इसकी वजह से किडनी स्टोन नहीं बन पाते। बेसिल में ऐसिटिक एसिड भी होता है जो किडनी स्टोन्स को घोलने और खत्म करने में मदद करता है। रोजाना एक चम्मच तुसली का जूस पीने से किडनी की पथरी खत्म हो सकती है।

नींबू का जूस
नींबू में पाया जाने वाला सिट्रेट नाम का तत्व कैल्शियम डिपॉज़िट को ब्रेक करने में मदद करता है और ग्रोथ की प्रक्रिया को धीमा कर देता है। आप रोजाना या तो खाने के बाद नींबू का जूस ले सकते हैं या फिर आप इसे अपने नियमित डायट में शामिल कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
