Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
जानें कब पीना चाहिए गन्ने का जूस, गर्मियों में इसे पीने के होंगे ये फायदे
गन्ने के जूस को हर किसी ने कभी न कभी जरूर पिया होगा। जिसमें थोड़ा सा नींबू और काला नमक स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है। लेकिन क्या आप इसके फायदों के बारे में जानते है। दरअसल गन्ने का जूस पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कैल्शियम, क्रोमियम, कोबाल्ट, मैग्निशियम, मैगनीज, फॉस्फोरस, पोटैशियम, एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी कैंसर जैसे गुण पाए जाते हैं। जो कैंसर, किडनी स्टोनम, पीलिया के साथ-साथ कई खतरनाक बीमारियों से बचा सकता है। सेलिब्रेटी न्यूट्रिनिस्ट रुजुता दिवेकर के अनुसार अगर सप्ताह में 2-3 बार दोपहर से पहले इसका सेवन किया जाए तो आप हमेशा हेल्दी रहेंगे। जानिए गन्ने का जूस पीने से होने वाले फायदों के बारे में।

गन्ने का जूस पीने से होने वाले फायदे
- किडनी को हेल्दी रखने में मदद करता है।
- गन्ने का जूस पाचन को ठीक रखने के साथ-साथ पेट संबंधी समस्याओं से लाभ दिलाता है।
- ज्वाइंटिस की समस्या से निजात दिलाने में मदद करता
- आपके लिवर को हेल्दी रखता है।
- अगर आपको कब्ज की समस्या हैं तो दोपहर बाद इसका सेवन करे। इससे आपको लाभ मिलेगा।
- दोपहर बाद एक गिलास गन्ने का जूस पीने से आपको कमजोरी दूर होगी। इसके साथ ही आप दिनभर एनर्जी से भरपबर रहेंगे।

- गन्ने के जूस में ऐसे तत्व पाए जाते हैं तो आपके फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद करता है।
- इसका सेवन करने से आपको बेदाग जवां स्किन मिलेगी।
- गन्ने के जूस का सेवन करने से आपको बालों में हो रहे - डैंड्रफ की समस्या से भी निजात मिलेगा।
- पीलिया की समस्या से निजात दिलाने में भी यह काफी कारगर है।
- गन्ने का रस का सेवन करने से शरीर में कॉलेस्ट्रोल और ट्राईग्लिसराइड का स्लेवल गिर जाता है। जिससे धमनियों में फैट नहीं जमता और दिल व शरीर के अंगों के बीच खूब का बहाव अच्छी तरह से होता रहता है।
- अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं गन्ने का जूस कारगर साबित हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications