Latest Updates
-
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना
रम या व्हिसकी पीने के बाद गलती से भी ना करें इस फल का सेवन
दुनियाभर में कई लोग ऐसे हैं जो बियर या अल्कोहल का सेवन करते हैं लेकिन कुछ जरुरी बातों का ध्यान नहीं रखते हैं। ऐसे में कई लोग ऐसे हैं जो अपनी सेहत का ध्यान ना रखते हुए बीयर पीने के तुरंत बाद अंगूर और संतरे जैसे फलों को खा लेते हैं। वैसे ऐसा करना आपकी सेहत के लिए काफी खतरनाक हो सकता है। जी दरअसल, शराब पीने के बाद खट्टे फल से अमाशय में सीट्रिक एसिड अल्कोहल के साथ मिलकर खतरनाक गैस का निर्माण करते हैं।

आप सभी को बता दें कि ये गैस दिल और अमाशय दोनों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। इस कारण शराब के बाद खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। केवल इतना ही नहीं बल्कि देर रात शराब पीने एवं खाना खाने वालों को भी खट्टे फल खाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे एसिडिटी औऱ गैस की समस्या बढ़ जाती है। वहीं अगर आपको फिर भी फल खाने हैं तो रात को सोने से एक घंटा पहले ही खा लें। बहुत कम लोग जानते हैं कि खट्टे फल शराब के लिए बहुत खतरनाक होते हैं।
वहीं सुबह जागने के तुरंत बाद भी खट्टे फल नहीं खाने चाहिए क्योंकि खाली पेट में सीट्रिक एसिड पाए जाते है और अमाशय में जलन होने लगती है। यहीं उसके बाद आपको सारे दिन एसिडिटी की समस्या होने का खतरा बना रहता है. ऐसे में अपनी सेहत को ध्यान में रखते हुए इन बातों पर गौर कीजियेगा, वरना आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है और वह असर आपकी जान भी ले सकता है।
ये फल न खाएं
नींबू और अंगूर जैसे फल शराब के साथ कभी भी भूलकर न खाएं। ये पेट में पहुंचकर म्यूकस में तब्दील हो जाते हैं जिससे सर्दी खांसी और कफ की दिक्कत हो सकती है। शराब की तरह ही दूध और दही के साथ भी खट्टे फल नहीं खाने चाहिए। दरअसल खट्टे फलों में मौजूद एसिड दूध, दही और आइसक्रीम में मौजूद प्रोटीन को पचाने के लिए ज़िम्मेदार एंजाइम को नष्ट कर डालता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
