Latest Updates
-
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
दिखने में हमशक्ल है किशमिश और मुनक्का, जानिए खाने में कौन है ज्यादा फायदेमंद
किशमिश और मुनक्का दोनों ही अंगूर से बने होते है। अक्सर लोग किशमिश और मुनक्के में अंतर पहचान नहीं पाते हैं, मगर दोनों में अंतर है। आयुर्वेद के अनुसार, किशमिश और मुनक्का खाने का तरीका भी अलग है। मुनक्के को किशमिश की तुलना में ज्यादा हेल्दी माना गया है और कई रोगों को जड़ से खत्म करने वाला बताया गया है। आइए जानते है किशमिश और मुनक्का में अंतर क्या है और क्या खाना ज्यादा हेल्दी है।

किशमिश और मुनक्का के बीच क्या अंतर है?
आयुर्वेद में मुनक्का का उपयोग मुख्य रूप से इसके औषधीय गुणों के वजह से किया जाता है। दोनों के बीच अंतरों में से एक आकार है- किशमिश बीज रहित और पीले हरे रंग के साथ छोटी होती है। दूसरी ओर मुनक्का बड़ा, बीज के साथ भूरे या हल्के काले रंग का होता है। भारतीय खाना पकाने में मुख्य रूप से किशमिश का उपयोग होता है क्योंकि इसमें तीखापन मौजूद होता है।

किशमिश या मुनक्का, क्या ज्यादा फायदेमंद है?
मुनक्का और किशमिश में बहुत अंतर नहीं होता है, लेकिन एक चीज है जो उन्हें अलग करती है वह है किशमिश में मौजूद खटास, ये अम्लीय स्वभाव का होता है। मुनक्का में किशमिश की तुलना में अधिक ऊर्जा होती है। इसमें आयरन और मैग्नीशियम होता है। इसलिए आयुर्वेद में मुनक्का को किशमिश से ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

भीगे हुए मुनक्का खाना होता है ज्यादा हेल्दी
भीगे हुए मुनक्का खाने से एसिडिटी या गैस्ट्रिक से संबंधित समस्याओं को नहीं बढ़ाता है। यह हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है। मुनक्का को रात भर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट सेवन शरीर में आयरन के स्तर बढ़ता है जो लोग लंबे समय में एनीमिया से पीड़ित हैं उन लोगों को रात को सोने से पहले एक गिलास उबले हुए दूध के साथ मुनक्का का सेवन करने से बहुत फायदा हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
