Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Monkeypox Outbreak: मंकीपॉक्स से बचना है तो वैक्सीनेशन नहीं, सेफ सेक्स और हाइजीन है जरुरी - WHO
दुनियाभर से के कई मंकीपॉक्स के मामले सामने आने के बाद कई देश अलर्ट मोड पर आ गए है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) भी इस बीमारी को लेकर काफी गंभीर हो गया है। WHO ने हाल में नई चेतावनी जारी करते हुए कहा कि मंकीपॉक्स के संक्रमण को रोकने के लिए कोरोना जैसे वैक्सीनेशन प्रोग्राम की जरूरत नहीं है बल्कि सेफ सेक्स और हाइजीन का ध्यान रखकर इस बीमारी से बचाव किया जा सकता है।

हाल ही में अमेरिका के CDC ने मंकीपॉक्स संक्रमण के खतरे को देखते हुए WHO से JYNNEOS वैक्सीन की सिफारिश की थी। लेकिन WHO ने बताया कि फिलहाल से बचाव के लिए वैक्सीन की सप्लाई और एंटी वायरल ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं है। अमेरिका और यूरोप में बड़ी संख्या में मंकीपॉक्स के मामले सामने आए है। खास बात ये है कि इनमें से किसी ने भी अफ्रीका की यात्रा नहीं की थी। WHO ने कहा कि अब तक वायरस के फैलने की सही वजहों का पता नहीं लग पाया है, हालांकि राहत की बात ये है कि फिलहाल वायरस के तेजी से म्यूटेट होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने हाल ही में एक बड़ा दावा किया है। यूरोप में हाल ही में हुए बड़े सोशल इवेंट्स में सेक्शुअल कॉन्टैक्ट के जरिए यह बीमारी समलैंगिक पुरुषों में फैलने की आशंका जताई है। इसके बाद से ही WHO इस बीमारी से बचने के लिए सेफ सेक्स की हिदायत दी है।

क्या हैं मंकीपॉक्स के लक्षण?
मंकीपॉक्स के संक्रमण से लक्षणों की शुरुआत तक आमतौर पर 6 से 13 दिनों तक होती है, लेकिन यह 5 से 21 दिनों तक हो सकती है। बुखार, तेज सिरदर्द, लिम्फ नोड्स की सूजन, पीठ दर्द, मांसपेशियों में दर्द और एनर्जी की कमी जैसे लक्षण इसकी विशेषता हैं जो पहले स्मॉल पॉक्स की तरह ही नजर आते हैं। इसके साथ ही त्वचा का फटना आमतौर पर बुखार दिखने के 1-3 दिनों के भीतर शुरू हो जाता है। दाने गले के बजाय चेहरे और हाथ-पांव पर ज्यादा केंद्रित होते हैं। यह चेहरे और हाथों की हथेलियों और पैरों के तलवों को ज्यादा प्रभावित करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
