Latest Updates
-
मानसून से पहले दिल्ली में डेंगू के 162 और मलेरिया के 42 मामले, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार; जानें बचाव के उपाय -
Dhaba Style Marinade Chicken Tikka Recipe: घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी स्वाद -
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता -
50+ Father's Day 2026 Wishes: जिसके सिर पर पिता का हाथ...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज
ज्यादा अमरुद खाना भी सेहत पर पड़ सकता है भारी, जानें किन लोगों को इसे खाने से बचना चाहिए
अमरूद स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है। कैलोरी में कम और फाइबर से भरपूर, यह फल आपको स्वस्थ रखने में मदद करता है। इस फल को कई तरह से खाने के काम में लिया जा सकता है। जैसे - खट्टी-तीखी चटनी, मीठा जैम बनने में। फल ही नहीं अमरूद के पत्ते भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि अमरूद के पत्तों के अर्क को आहार में शामिल करने से हृदय स्वास्थ्य, पाचन और प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा मिल सकता है। लेकिन इसके बाद भी इस फल में कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो सभी के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं, कुछ विशेष परिस्थितियों में अमरुद खाना सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। आइए जानते है किन लोगों को अमरुद नहीं खाना चाहिए।

ब्लोटिंग की समस्या वाले न खाएं
अमरूद विटामिन सी और फ्रुक्टोज से भरपूर होता है। इन दोनों में से किसी की भी उच्च खुराक होने पर आपको ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। पानी में घुलनशील विटामिन होने के कारण हमारे शरीर को बहुत अधिक विटामिन सी को अवशोषित करने में कठिनाई होती है, इसलिए ओवरलोडिंग अक्सर सूजन को बढ़ाता है। वही फ्रुक्टोज भी यही काम करता है। लगभग 40 प्रतिशत लोग फ्रुक्टोज मालएब्जॉर्प्शन नामक स्थिति से पीड़ित हैं। इसमें शरीर नेचुरल शुगर को अवशोषित नहीं कर पाता है, बल्कि हमारे पेट में ही जम जाती है जिस वजह से ब्लोटिंग हो जाती है। इसके अलावा अमरूद खाने से नींद आने से भी ब्लोटिंग हो सकती है।

इरिटेटेड बाउल सिंड्रोम से पीड़ित
अमरूद में फाइबर होता है, जो कब्ज को कम करने और पाचन को बढ़ावा देने में मदद करता है। लेकिन अमरूद का अधिक सेवन आपके पाचन तंत्र को खराब कर सकता है, खासकर अगर आप इरिटेटेड बाउल सिंड्रोम से पीड़ित हैं। यह फ्रुक्टोज मालएब्जॉर्प्शन के कारण भी होता है। इसलिए सीमित मात्रा में ही इसे खाएं।

ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो के कारण
कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स के कारण मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए अमरूद पसंदीदा फलों में से एक है। हालांकि, यदि आप डाइट में इस फल को शामिल कर रहे हैं, तो आपको अपने ब्लड शुगर को ट्रैक करते रहने की बहुत जरुरत है। 100 ग्राम कटे हुए अमरूद में 9 ग्राम नेचुरल शुगर होती है। इसलिए, बहुत अधिक खाने से ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है।

कब खाना चाहिए अमरुद
एक दिन में एक अमरुद खाना खूब होता है। ब्रेकफास्ट और लंच के बीच, या एक्सरसाइज से पहले या बाद में अमरुद खा सकते हैं। रात में अमरुद खाने से बचें क्योंकि इससे सर्दी और खांसी हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications