Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बॉडी बिल्डर्स में क्यों बढ़ गई है ब्रेस्ट मिल्क की डिमांड, जानें कारण
नवजात शिशु के लिए मां का दूध सबसे उत्तम आहार माना जाता है। इसलिए डॉक्टर्स मां बनने वाली महिला को कम से कम 6 महीने तक बच्चें को स्तनपान कराने की सलाह देते हैं। मां के दूध में इतना पौष्टिक तत्व होता है कि ये बच्चें के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बहुत जरुरी होता है। मां के दूध को दुनिया के सबसे पौष्टिक खुराक माना जाता है इसकी तुलना अमृत से की जाती है। यहीं वजह है कि इन दुनिया बॉडी बिल्डिंग इंडस्ट्री में ब्रेस्ट मिल्क की डिमांड बढ़ती जा रही हैं। वेटलिफ्टर्स और बॉडी बिल्डर्स बॉडी और मसल्स बनाने के लिए ब्रेस्ट मिल्क खरीदकर पीने लगे हैं।

बढ़ रहा है ब्रेस्ट मिल्क का बाजार
कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वेट लिफ्टर्स मसल्स बनाने के लिए ब्रेस्ट मिल्क खरीदकर पी रहे हैं। इसके पीछे कारण यह है कि एक कप ब्रेस्ट मिल्क में उन्हें पर्याप्त मात्रा में वो सभी पोषक तत्व मिल जाते हैं जिसकी उन्हें जरुरत होती है। इसी कारण विदेशों में ब्रेस्ट मिल्क बेचने के लिए ऑनलाइन मार्केट तेजी से उभर रहा है। जिन महिलाओं में जरुरत से ज्यादा दूध बनता है वो ऑनलाइन अपना दूध बॉडी बिल्डर्स को बेच रही हैं।

ये पौष्टिक तत्व होते है ब्रेस्ट मिल्क
यूएस डाइटरी एसोसिएशन यानी यूएसडीए की मानें तो एक कप ब्रेस्ट मिल्क में 2.5 ग्राम प्रोटीन, 10 ग्राम फैट, 16 ग्राम कार्ब मौजूद होता है जबकि एक कप गाय या सोयाबीन दूध में 8 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसके अलावा एक कप ब्रेस्ट मिल्क में 87 फीसदी पानी, 7 प्रतिशत लैक्टोज, 3.8 फीसदी फैट और 1 प्रतिशत प्रोटीन मिलता है। इसी कारण वेट लिफ्टर्स गाय या सोयाबीन मिल्क से ज्यादा ब्रेस्ट मिल्क को तवज्जो दे रहे हैं।

ये काम भी आते है ब्रेस्टमिल्क?
कई संस्कृतियों में आंखों के संक्रमण के इलाज के लिए लोग स्तन के दूध का उपयोग करते है और गले में खराश होने की स्थिति में ब्रेस्ट मिल्क से गरारे करने से भी लाभ होता है।
इसमें कोई दोराय नहीं है कि बेबी के लिए ब्रेस्ट मिल्क किसी सुपरफूड से कम नहीं हैं। लेकिन व्यस्कों को किसी भी महिला का ब्रेस्ट मिल्क लेने से पहले डॉक्टर्स से एक बार सलाह जरुर लेनी चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
