Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
सर्दियों में पांव और अंगुलियों में आ जाती है सूजन, जाने वजह और इसका इलाज
सर्दियों में अक्सर हाथ-पांव ठंड की वजह से अकड़ जाते हैं, जिसकी वजह से अक्सर हाथ और पांव में सूजन आ जाती है।
अगर आप भी सर्दियों में हाथ और पैरों में आने वाली सूजन और उसमें होने वाली खुजली से परेशान रहते हैं, तो आज हम आपको इसके कारण और इससे बचने के उपाय बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आपका विंटर भी हैप्पी हो सकता हैं।

ठंड में सूजन आने की वजह
सर्दियों में अक्सर हाथ और पैरों में सूजन आने की मुख्य वजह अत्याधिक ठंडे माहौल में रहने की वजह से खून का जमना होता है। क्योंकि सर्दियों के मौसम में ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है। ऐसे में हाथ और पैरों का लंबे समय तक ठंडे रहने पर उनमें ब्लड सर्कुलेशन बेहद कम हो जाता है। जिससे उनमें सूजन आ जाती है वो लाल रंग की नजर आने लगती हैं। लेकिन गर्माहट मिलने पर उनमें ब्लड सर्कुलेशन धीरे-धीरे सामान्य होने पर दर्द और खुजली की अनुभूति होती है।

सर्दियों में हाथ और पैरों में सूजन के उपचार
आलू का रस
एक आलू ले उसे कांट दे उसमें नमक लगाकर उन जगह लगाएं जहां सूजन आई हुई है। माना जाता है कि इसमें जलन रोधी तत्व मौजूद होती है जो आपकी खुजली और कम करने के साथ ही सूजन को कम करती है।

सरसों का तेल
रात के समय सोने से पहले गर्म सरसों के तेल में सेंधा नमक मिलाकर हल्के हाथ से सूजन वाली जगह यानि हाथों-पैरों की अंगुलियों पर लगाएं और मौजे पहनकर सो जाएं। ऐसा सप्ताह में लगातार 5-6 दिन करने पर आराम मिलेगा।

नींबू का रस
नींबू का रस आपके हाथ और पैरो की सूजन को काफी हद तक कम करता है। इसके लिए आप एक कटोरी में नींबू का रस निकालें और रात को सोते समय अंगुलियों पर लगाकर पैरों को कवर कर के सो जाएं। इससे आपको कुछ ही दिनों में सूजन से राहत मिलेगी।

हल्दी से दूर करें सूजन
हल्दी में एंटीबॉयोटिक और एंटीसेप्टिक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।इसके साथ ही इसकी तासीर भी गर्म होती है। ऐसे में अगर आप हल्दी का पेस्ट बनाकर हाथ और पैरों की अंगुलियों पर सोते समय लगाते हैं, तो इससे दर्द से और खुजली से राहत मिलेगी। आप इस उपाय को लगातार 3-4 दिनों तक जरूर करें।

प्याज का रस
हल्दी के साथ प्याज में भी एंटीबॉयोटिक और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जिससे हाथ और पैरों की अंगुलियों की सूजन कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए आपको प्याज का रस निकालें और उसे सोते समय सूजन वाली जगह पर लगाएं और पूरी रात के लिए ऐसे ही छोड़ दें।

मटर से कम करें सूजन
हाथ और पैरों की सूजन को मिटाने के लिए मटर भी फायदेमंद होती है। इसके लिए आपको मटर के दानों को अच्छे से उबाल लें और फिर उस पानी से अपने हाथों और पैरों की सिंकाई करके और उसे मोजों से कवर करके रात में सो जाएं। इस उपाय को आप सप्ताह में कम से कम 2-3 बार जरुर करें।



Click it and Unblock the Notifications
