Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
दौड़ते समय पैरों में क्यों होती है खुजली? जानें कारण और बचाव
नियमित रूप से दौड़ना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। सुबह दौड़ने से शरीर फिट रहता है। लेकिन कुछ कारणों से दौड़ने में काफी परेशानी होती है, जिसके कारण कुछ लोग कुछ दिनों तक रनिंग करने के बाद बंद कर देते हैं। रनिंग के समय अक्सर कई लोगों के पैरों में बहुत ही खुजली की शिकायत होती है, जो उन्हें काफी परेशान करता है। यह स्थिति इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि उन्हें बार-बार रुककर खुजलाना पड़ता है। इस वजह से कुछ लोग थोड़े दिन दौड़ने के बाद दौड़ना बंद कर देते है। अब सवाल यह है कि आखिर ऐसा क्यों होता है? आपके इस सवाल का जवाब हम आपको इस लेख के माध्यम से देने जा रहे हैं। साथ ही खुलजी से बचाव कैसे किया जाए, इसका भी कुछ टिप्स देंगे।

दौड़ते समय क्यों होती है खुजली?
बहुत से लोगों को दौड़ते समय खुजली का अनुभव होता है, जिसके कारण वे दौड़ नहीं पाते हैं। दौड़ते समय पैरों में खुजली इसलिए अधिक होती है, क्योंकि जब हम दौड़ते हैं, तो हमारे शरीर के निचले हिस्से की मांसपेशियां सबसे अधिक कार्य करती हैं। आम भाषा में समझा जाए, तो दौड़ते समय पैरों की मांसपेशियों को अधिक ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है और इस कारण पैर के हिस्से में सबसे तेज रक्त प्रवाह होता है। ऐसे में पैरों के निचले हिस्से में काफी खुजली होती है।

पैरों में खुजली के अन्य कारण भी होते हैं-
- अन्य कारण
- व्यायाम प्रेरित एनाफिलेक्सिस
- व्यायाम प्रेरित यूरिकेरिया
- एलर्जी
- सुस्ख त्वचा

ब्रेक लें
अधिक समय तक लगातार रनिंग या फिजिकल एक्टिविटी करने से बचें। हर 20 मिनट के बाद एक छोटा सा ब्रेक लें, इससे आपके शरीर को आराम मिलेगा। साथ ही आपकी मांसपेशियां पुन: वर्कआउट करने के लिए तैयार हो जाएंगी।

पानी पिएं
वर्कआउट शुरू करने से पहले कम से कम 45 मिनट पहले पानी पीना चाहिए। इसके बाद वर्कआउट या रनिंग खत्म होने के बाद भी आपको अधिक पानी पीने की आवश्यकता होती है। शरीर में पानी की कमी से स्किन में हिस्टामाइन की रिहाई का कारण बनता है, जिससे खुजली पैदा होती है। इसलिए अधिक पानी पिएं।



Click it and Unblock the Notifications
