Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
ये हॉलीवुड अभिनेता वर्कआउट के दौरान करता था बोतल में पेशाब, जानें पुरुषों की ये आदत सेहत पर क्या डालती है असर
'द रॉक' के नाम से मशहूर WWE सुपरस्टार ड्वेन जॉनसन को कौन नहीं जानता है। वह अपनी हॉलीवुड फिल्मों और उनमें किए गए सभी एक्शन दृश्यों के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। इसके अलावा वह अपने फिटनेस को लेकर काफी गंभीर रहते है। वो वर्कआउट सेशन के दौरान इतने खो जाते हैं कि वो टॉयलेट ब्रेक भी नहीं है। ड्वेन जॉनसन के सह अभिनेता भी इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि वह वर्कआउट के दौरान 'बाथरूम ब्रेक भी नहीं लेते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि टॉयलेट न जाने को लेकर ड्वेन जॉनसन की एक आसामान्य आदत है जिसके बारे में वो खुद जिक्र कर चुके हैं।

बता चुके हैं अपनी इस आदत के बारे में
2017 में उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, "मुझे अभी इस बात का अहसास हुआ है कि आप सभी ने मेरे पेशाब की बड़ी बोतल देखी है"। उन्होंने आगे समझाया "देखो, जब मैं प्रशिक्षण लेता हूं तो मैं इसे लेकर हार्डकोर हो जाता हूं। मेरे पास बाथरूम जाने तक का समय नहीं होता है। मुझे एक बोतल मिलती है, मैं उसमें पेशाब करता हूं और मैं एक जानवर की तरह ट्रेनिंग करता हूं"।
अपने हालिया इंटरव्यू में खुद रॉक इस बात को कबूल किया है कि वो वर्कआउट के दौरान बोतल में पेशाब करते हैं। इस बारे में उन्होंने ये भी कहा कि
"मैं आमतौर पर काफी हाइड्रेटेड रहता हूं। मुझे बाथरूम बहुत ज्यादा जाने की जरूरत होती है। हर वर्कआउट के दौरान बहुत ज्यादा नहीं बल्कि दो बार। इसलिए मैं बोतल में ही कर देता हूं"। उनके असामान्य व्यवहार का एक और कारण यह है कि जिन जिम में वह वर्कआउट करते हैं उनमें हमेशा बाथरूम नहीं होता है। उन्होंने कहा, "आमतौर पर जिन जिम में मैं कसरत करता हूं उनमें हमेशा बाथरूम नहीं होता क्योंकि वे आयरन पैराडाइज होते हैं और वहां कोई बाथरूम नहीं होता है। "

ये क्या हेल्दी आदत है?
अब, यह आपको एक बार यूरिन करने के लिए थोड़ा असामान्य लग सकता है, लेकिन यह जॉनसन के लिए काम का आइडिया है। और यह उन लोगों के लिए भी अच्छा हो सकता है जो ऐसी किसी परिस्थिति में फंसे हुए हैं। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या यह स्वस्थ है? क्या यह हाइजीनिक है? क्या यह असामान्य रूप से प्रभावी विकल्प हो सकता है? क्या यह दूसरों को सुझाया जा सकता है? हालांकि यह अजीब लग सकता है, किसी को यह विचार बहुत ही नवीन और दिलचस्प लग सकता है। यह पूरी तरह से आपकी मदद करता है, जब आपके पास वास्तव में कोई विकल्प नहीं बचता है।

न बनाएं इस आदत को दिनचर्या का हिस्सा
लेकिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से इसे कभी भी इस्तेमाल करने की सलाह नहीं दी जा सकती है। हाइड्रेटेड रहना एक स्वस्थ आदत है, लेकिन बोतल में पेशाब करना नहीं है। हालांकि मुश्किल परिस्थिति में इस विकल्प का इस्तेमाल किया जा सकता है, यह बिल्कुल अनहेल्दी है और लंबे समय इस आदत को फॉलो करने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती है। इसके दीर्घकालिक प्रभाव हो सकते हैं जैसे कि एलर्जी और व्यक्ति के लिए हानिकारक हो सकता है। स्वच्छता स्वस्थ रहने का एक हिस्सा है इसलिए स्वस्थ रहने के लिए स्वस्थ आदतें अपनाएं। और यह निश्चित रूप से बोतल में पेशाब करना एक स्वस्थ आदत नहीं है इसलिए इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना बिल्कुल अनुचित है।



Click it and Unblock the Notifications
