Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कोरोना वायरस: जानें क्यों घर के अंदर मास्क पहनना है जरुरी
कोरोना की दूसरी लहर ने देशभर में कोहराम मचाया हुआ है। ऑक्सीजन की कमी से कई लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क पहनना बहुत जरुरी है। कोविड 19 को लेकर बनाई गई नेशनल टास्क फोर्स के हेड डॉक्टर वीके पॉल ने कहना है कि अब समय आ गया है जब लोगों को घरों के अंदर भी मास्क पहनना होगा। कोरोना संक्रमण चेन को तोड़ने के लिए घर के अंदर मास्क पहनना जरुरी है।

घर पर मास्क पहनना क्यों है जरुरी
भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जब कोई व्यक्ति छींकता या खांसता है तो संक्रमण होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। छींकते और खांसते समय निकले ड्रॉपलेट्स आसपास वाले लोगों के मूंह या फिर सांस लेने पर शरीर के अंदर पहुंच जाते है, जिससे कोरोना संक्रमण हो सकता है। वहीं कोरोना की दूसरी लहर के दौरान कुछ कोरोना संक्रमित लोगों में लक्षण दिखाई नहीं दे रहे है जो कि बहुत ही खतरनाक है। डॉक्टर पॉल ने इस बात पर अधिक जोर दिया है कि अगर लक्षणहीन व्यक्ति बात करता या छींकता है तो वह इंफेक्शन फैला सकता है। ऐसे में पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव हो जाता है। ऐसे में घर के अंदर भी मास्क पहनें। विशेषज्ञों का मानना है कि दूसरी लहर की सबसे बड़ी वजह घर के अंदर होने वाला संक्रमण है।

CDC ने माना मास्क पहनना है जरुरी
अमेरिका के सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रोटेक्शन की तरफ से भी घर के अंदर मास्क पहनने की सलाह दी है। सीडीसी का कहना है कि 6 फीट दूर रहने के अलावा घर के अंदर मास्क भी पहनना जरुरी है। मास्क पहनने से ट्रांसमिशन का खतरा न के बराबर रहता है। मास्क पहनने से केवल वह इंसान ही नहीं बल्कि दूसरे लोगों को भी कोविड 19 से बचाया जा सकता है।

घर पर मास्क लगाने की जरुरत
घर में मास्क पहनने के लिए सरकार ने उत्तरी कैरोलिना के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ो का हवाला दिया है। सरकार का कहना है कि घर में रहने वाले दो लोगों के बीच 6 फीट की दूरी के साथ मास्क पहनना जरुरी है जिससे संक्रमण को रोका जा सकें। जब लोग मास्क पहनने है तो संक्रमण का खतरा कम हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
