Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रात को बाल काटना क्यों माना जाता है अशुभ, जानें इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण
बचपन से ही घर के बड़े-बूढ़े हमें टोकते आएं हैं कि सूर्यास्त के बाद बाल या नाखून नहीं काटना चाहिए, ऐसा करना अशुभ होता है। सदियों से इन पुरानी मान्यताओं का लोग पालन करते आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि क्या सच में रात को बाल काटना शास्त्रों में अशुभ माना जाता था। ये इसके पीछे कोई वैज्ञानिक या व्यावहारिक कारण हो सकता है।

वैज्ञानिक कारण
रात में बाल न कटवाने की पीछे एक कारण ये भी था कि रात को बाल काटने से कई बार बाल उड़कर खाने में चले जाते थे और खाने मे बाल आने की वजह से तबीयत बिगड़ने की चिंता रहती थी। इसके अलावा बालों की वजह से गंदगी और बैक्टीरिया फैलने का डर भी रहता था। ऐसा माना जाता है कि हमारे बालों में बहुत सारे बैक्टीरिया मौजूद होते हैं और जब ये कटे हुए बालों के रूप में आते हैं तो वे कीटाणुओं को फैला सकते हैं। यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इन्हीं कारणों से रात के समय बाल काटने को अच्छा नहीं माना जाता है।

ये भी थी एक वजह
दरअसल पुराने जमाने में रात को रोशनी के पर्याप्त साधन नहीं थे। इसलिए, कटे हुए बालों को अंधेरे में साफ करना मुश्किल काम होता था और गलत तरीके से बाल कट जाने की समस्या थी। इसके अलावा बाल काटने वाले औजारों से कटने या चोट लगने की अलग चिंता रहती थी। इसलिए लोग रात में बाल कटवाने से बचने और टोकने के लिए एक प्रथा शुरु कर दी गई। धीरे- धीरे अंधविश्वास की वजह से लोगों ने इसे एक अनिवार्य प्रथा बना ली और लोगों ने इसे शास्त्रों के अनुसार अशुभ मान लिया गया।

घर में बाल काटते समय बरतें ये सावधानी
रात को अगर बाल काट रहे हैं तो इन बातों का खास ख्याल रखें ।
- कोशिश करें की घर में बाल न काटें, किसी सलून या पार्लर जाकर ही बाल कटवाएं।
- घर के ऐसे कोने में बाल काटें जहां डाइनिंग या रसोई दूर हो।
- बाल काटते समय घर में रोशनी का पूरा ध्यान रखें।
- बाल खुद न कांटे, किसी की सहायता जरुर लें।
- बाल काटनें के बाद खुद को अच्छे से साफ जरुर करें और उस स्थान को भी साफ करना न भूलें।
- बाल काटने के लिए इस्तेमाल में लिए जाने वाले औजारों का चयन सोच-समझकर करें।



Click it and Unblock the Notifications
