Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
तांबे में ये चीजें नहीं है जहर से कम, जानें किन्हें पीने से करें परहेज
तांबे के बर्तन में पानी पीना, भोजन करना, खाना बनाना सेहत के लिए कई फायदों से भरा होता है। यह भी आप जानते होंगे कि तांबे के गिलास में रातभर पानी रखकर उसे सुबह पीने के भी कई लाभ होते हैं। लेकिन, कुछ ऐसे पेय और खाद्य पदार्थ हैं, जिनका सेवन भूलकर भी तांबे के गिलास या बर्तन में नहीं करना चाहिए। इससे आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। जानें, उन ड्रिंक्स और चीजों के बारे में जिन्हें तांबे के बर्तन में खाने-पीने से बचना चाहिए।

छाछ पीने से बचें
छाछ दही से तैयार होता है और दही और छाछ का सेवन करना सेहत के लिए काफी हेल्दी होता है। पर जब आप तांबे के गिलास में छाछ पीते हैं, तो यह फायदा पहुंचाने के जगह आपको कई तरह के साइड एफेक्ट्स भी दे सकता है। छाछ में मौजूद गुण तांबे के साथ मिलकर रिएक्ट कर सकते हैं। तांबे के गिलास में जब आप छाछ डालते हैं और उसे थोड़ी देर के लिए छोड़ देते हैं, तो छाछ में मौजूद गुण कम हो जाते हैं, इससे आपको लाभ नहीं होगा।

खट्टी चीजों को तांबे में ना रखें
खट्टी चीजें जैसे कोई कटा हुआ खट्टा फल, अचार, सॉस, घर की बनी चटनी, मुरब्बा आदि को तांबे के बर्तन में रखने से बचें। ये सभी तांबे के साथ मिलकर रिएक्शन कर सकती हैं। इससे आपको उल्टी, जी मिचलाने की समस्या, कमजोरी महसूस करना आदि समस्याएं हो सकती हैं। देर तक इन खट्टी चीजों को जब आप तांबे के बर्तन में रखकर खाते हैं, तो आपको कॉपर प्वॉइजनिंग की समस्या भी हो सकती है।

नहीं पीएं नींबू पानी
अधिकतर लोग वजन कम करने के लिए सुबह नींबू पानी पीते हैं। लेकिन, तांबे के फायदे पाने के लिए यदि आप नींबू पानी को कॉपर के गिलास (copper glass) में पीते हैं, तो नुकसानदायक साबित हो सकता है। नींबू में एसिड होता है। यह एसिड तांबे के साथ मिलकर सेहत पर उल्टा रिएक्ट कर सकता है। तांबे के गिलास में नींबू पानी पीते हैं, तो आपको गैस, पेट दर्द, उल्टी आदि की समस्या शुरू हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications