Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
काम का नुस्खा: रात को सोते वक्त तकिए के नीचे रखे नींबू का टुकड़ा, फायदे आपको चौंका देंगे!
नींबू में पाया जाने वाला विटामिन-C कई तरह के रोगों से लड़ने में हमारी मदद करता है। आपने अक्सर सुना होगा कि कई लोग रात के वक्त सोने से पहले अपने तकिए के पास नींबू रखकर सोते हैं। लोग ऐसा क्यों करते हैं? यह सवाल अक्सर आपके दिमाग में आता होगा, तो चलिए आपको बताते हैं तकिए के पास नींबू रखने से क्या होता है।
नींबू में विटामिन सी, विटामिन, बी, कैल्शियम, फ़ास्फ़ोरस, मैग्नीशियम, प्रोटीन और कार्बोहाईड्रेट भरपूर होता है जो शरीर को गठिया रोग, हाई ब्लडप्रेशर, हाइपर टेंशन और हार्ट फेलियर के खतरे से बचाता है।
तकिए के पास नींबू रखकर सोने से यह फायदे होते हैं

कंट्रोल रहेगा ब्लड प्रेशर
जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की शिकायत है वह इस नुस्खे को उपयोग में ला सकते हैं। लो ब्लड प्रेशर के मरीज अगर रात को सोते समय अपने बिस्तर के बगल में नींबू का टुकड़ा रख लें, तो सुबह उनको फ्रेश महसूस होगा। ऐसा नींबू की खुशबू के कारण होता है, दरअसल, नींबू के गुणों के ऊपर हुए रिसर्च के मुताबिक उसकी खुशबू शरीर में सेरोटिन का लेवल बढ़ाने में मदद करती है, जो लो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए लाभकारी है।

दिमाग शांत रहता है
जब थकावत के चलते तनाव बढ़ जाता है और रात के वक्त नींद नहीं आती है। ऐसा दिमाग के अशांत होने के कारण होता है। ऐसे में यह नुस्खा आपकी मदद कर सकता है। अगर आपको भी कभी-कभी ऐसी ही समस्या होती है तो रात को सोने से पहले नींबू को दो फांके करके बिस्तर के पास रख लें। नींबू में मौजूद एंटीबैक्टीरियल तत्व दिमाग शांत रखेंगे, जिससे आप एक स्वस्थ नींद ले सकेंगे।

सांस लेने में हो रही समस्या से मिलेगी राहत
कई लोगों को सोते समय सांस लेने में ज्यादा प्रॉब्लम होने लगती है। नाक बंद होने के कारण कई बार रात में नींद तक नहीं आती। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो ऐसी स्थिति में नींबू के टुकड़े को तकिये के पास रखिए, क्योंकि नींबू की सुगंध से सांस लेने की समस्या में राहत तो मिलती ही है। साथ ही, नींद भी अच्छी आती है।

मच्छर-मक्खियों से मिलेगी राहत
ठंड हो या फिर गर्मी कई घरों में मच्छर-मक्खियों का खासा प्रकोप है. यह एक ऐसी समस्या है, जिसके चलते कई कुछ लोग पूरी नींद नहीं ले पाते। लिहाजा शरीर पर इसका बुरा असर पड़ता है। अगर आप भी घर में मौजूद मच्छर, मक्खी या किसी अन्य कीड़े-मकोड़ों से परेशान हैं, तो हमेशा सोने से पहले घर के चारों कोनो समेत बिस्तर के पास नींबू का टुकड़ा काट कर रख दें। इसकी सुगंध से मच्छर-मक्खियां ही नहीं, बल्की कीड़े-मकोड़े भी आपके करीब नही आ सकेंगे।

इस बीमारी से मिलेगी राहत
भागदौड़ भरी इस जिदंगी में लोगों के पास समय का अभाव रहता है. दिनभर की भागदौड़ और अगले दिन के कामों की चिंता के चलते कई लोगों को इनसोमेनिया यानी अनिद्रा या कम नींद की समस्या होती है। ऐसे में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है. अगर आपको भी इनसोमेनिया की समस्या है तो रोज रात को नींबू का टुकड़ा अपने बिस्तर के नजदीक रख दें। लिहाजा आप देखेंगे कि नींबू की खुशबू से आपका दिमाग कुछ ही देर में एकदम शांत हो जाएगा और आप चैन से नींद ले सकेंगे।

सांस लेने में नहीं आएगी कोई समस्या
नींबू एंटीबैक्टीरियल होने के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट भी है, यह आपको और अधिक आसानी से सांस लेने में मदद कर सकता है। अगर आप अस्थमा या सर्दी से पीड़ित हैं तो आपको अपने वायुमार्ग को खोलने में मदद करने के लिए अपने बिस्तर के पास नींबू रखना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
