Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
खाने के बाद क्यों खानी चाहिए सौंफ, जाने फायदे
हरी और कुरकुरी सौंफ हम सभी मुखवास के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। यही सौंफ सेहत के लिए भी खासी गुणकारी है। सौंफ में विटामिन सी की जबर्दस्त मात्रा है और इसमें आवश्यक खनिज भी हैं जैसे कैल्शियम, सोडियम, फॉस्फोरस, आयरन और पोटेशियम। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सौंफ वजन कम करने में या मोटापा घटाने में भी मददगार है? जी हां, इसके अलावा नियमित सौंफ खानें से और भी फायदे होते हैं। यह एक ऐसा मसाला है जो वजन कम करने की आपकी कोशिशों को अंजाम तक पहुंचा सकता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कैसे सौंफ वजन कम करने या मोटापा घटाने में आती है काम

खून साफ करें
सौंफ की तासीर ठंडी होती है, जिसकी वजह से गर्मियों में सेवन करने से पेट को रोगों में आराम मिलता है। साथ ही खून को साफ करने में भी सौंफ मददगार साबित होती है।

मोटापे को दूर करें
सौंफ में काफी मात्रा में फाइबर होते हैं। सौंफ खाने से आप अपने मोटापे को नियंत्रण में कर सकते हैं। असल में सौंफ फैट को शरीर पर जमने नहीं देती और यह मोटापे को कम करने में मददगार साबित होती है। सौंफ में मूत्रवर्धक गुण होते है। सौंफ की चाय पीने से आपको बार-बार मूत्र आएगा जो शरीर से टॉक्सिन को निकाल बाहर करेगा। सौंफ के बीज आपके मेटाबॉलिज्म को मजबूत करेगा। और अच्छा मेटाबॉलिज्म या चयापचय वजन कम करने में सहायक है।

दिमाग के लिए लाभकारी
सौंफ हमारी पाचन के साथ ही हमारे दिमाग के लिए भी बहुत लाभकारी है। हमारे दिमाग पर सौंफ के पौषक तत्वों से अधिक इसकी अरोमा (प्राकृतिक खुशबू) का असर अधिक होता है। इसकी अरोमा हमारे दिमाग को शांत करने का काम करती है। हमारी जीभ में जो टेस्ट बड्स यानी स्वाद कलिकाएं होती हैं, सौंफ खाते समय उनके संतुष्ट होने और दिमाग के शांत होने से हमारे शरीर में हैपी हॉर्मोन्स का सीक्रेशन अधिक होने लगता है।

पीरियड रहेंगे नियमित
अगर आप इररेगुलर यानि अनियमित पीरियड्स की प्रॉब्लम को फेस कर रही हैं, तो रोजाना सौंफ का सेवन करना फायदेमंद रहेगा।

इम्यूनिटी बढ़ाए
सौंफ हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक कोशिकाओं को बढ़ाने का काम विटमिन-सी ही करता है। विटमिन-सी शरीर में वाइट ब्लड सेल्स यानी WBC काउंट बढ़ाने में सहायता करता है।



Click it and Unblock the Notifications
