Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
कोराना वायरस: वर्क फॉम होम की तरह करें वर्क फ्रॉम वर्कआउट, रहेंगे फिट एंड हेल्दी
कोरोना वायरस के खौफ के बीच पूरे देशभर में लॉकडाउन की स्थिति बनी बनी हुई है। फिलहाल 31 मार्च तक ज्यादात्तर लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। वर्क फ्रॉम होम करते हुए कई तरह की परेशानियां होती है। उनमें से सबसे ज्यादा समस्या होती है कि वो होती है बॉडी पॉश्चर संतुलित रहता है। एक पॉश्चर में दिन भर बैठने से मांसपेशियां सख्त और कठोर हो जाती हैं। वहीं, अधिक समय तक एक अवस्था में रहने से कंधे और गर्दन में भी दर्द होने लगता है।
अगर हम अपने बैठने की मुद्रा पर ध्यान नहीं दें तो सिर में तेज़ दर्द होने का भी ख़तरा बढ़ जाता है। ऐसे में ज़रूरी है कि शरीर को फ्लेक्सिबल और मांसपेशियों की अकड़न को कम करने के लिए रोज़ाना बॉडी के लिए स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज़ ज़रूर करें। आज हम बता रहे हैं कुछ ऐसी एक्सरसाइज़ जिन्हें आप न सिर्फ आसानी से घर पर कर सकते हैं बल्कि ये आपके मसल्स के तनाव को भी कम करेंगी।

क्रॉस-बॉडी शोल्डर स्ट्रेच
अपनी कमर को सीधा करके ज़मीन पर आराम से बैठ जाएं। इसके बाद बाएं हाथ की कोहनी को दाएं हाथ से पकड़ लें और पीछे की तरफ ले जाएं। इसे तब तक पीछे ले जाएं जब तक सीने में खिचांव न महसूस हो। इस एक्सरसाइज़ को करते समय एक चीज़ का ज़रूर ध्यान रखें कि आपकी कोहनी आपके कंधे के बराबर हो। इस अवस्था में 10 सेकंड के लिए रुकें और फिर पहली अवस्था में आ जाएं। इसके बाद इसे दूसरे हाथ से दोहराएं।

हाई नीज़ पैरों के लिए
पूरे दिन काम करते हुए पांवों और घुटने में दर्द होने लगता है।
इस एक्सरसाइज में अपने पैर के घुटने को अपने सीने के सामने तक ले कर आएं। इसको ही लगातार पैर को बदल-बदल कर करते रहें और एक्सरसाइज के बीच-बीच में 10 सेकेण्ड का ब्रेक लेते रहें। इस एक्सरसाइज से आपके पैरों के अलावा हिप भी मजबूत होंगे।

ओवरहेड ट्राइसेप्स स्ट्रेच
इसके लिए ज़मीन पर सीधे खड़े हो जाएं। अब बाएं हाथ को सिर के पीछे की तरफ ले जाकर पीठ के बीच वाले हिस्से को छूने की कोशिश करें। इसके बाद दाहिने हाथ से बाएं हाथ की कोहनी को पकड़ें और सिर की तरफ खींचे। इस अवस्था में एक सेकंड के लिए रुकें। इसके बाद दूसरे हाथ से इसे दोहराएं। इस एक्सरसाइज़ को करते समय एक चीज़ का अवश्य ध्यान रखें कि आपके हाथ कान के समीप हों।

थाई मसल्स के लिए करें लंजेज़ और स्क्वाट
पैरों की मसल्स को स्ट्रांग करने के लिए स्क्वाट के कई वैरिएशन्स करें पांव और थाई की कैलोरी कम की जा सकती है। चार्ली चैपलिन स्क्वाट, टो स्क्वाट, वाइड स्क्वाट से थाई का वार्म अप किया जा सकता है। अगर आपको हैवी वेट्स एक्सरसाईज है तो अपने पार्टनर को कंधों पर बिठाकर भी इन एक्सरसाईज को कर सकते हैं। इसके अलावा इन्हीं एक्सरसाईज के रेग्यूलर रैपिटेशन्स को बढ़ाकर भी अपने मसल्स को मैंटेन कर सकते हैं।

सीने और हाथों के लिए बर्पीज
इस एक्सरसाइज के लिए बस आपको जमीन पर लेट जाना है और जल्दी जल्दी उठ कर उछलना है। इसको 2 मिनट तक लगातार करें। बीच में अगर थकान लगती है तो 10 सेकेण्ड का ब्रेक ले सकते हैं लेकिन कोशिश करें कि उससे ज्यादा ब्रेक न लें। इस एक्सरसाइज से आपके हाथ के सारे हिस्से और सीना दोनों ही मजबूत होंगे। कुछ ही दिनों में आपको फर्क पता चलने लगेगा।

रिपलाइट पुश-अप्स
जैसे आप नार्मल पुश-अप्स लगाते हैं वैसे ही जमीन पर पोजीशन बना लें। बस इस एक्सरसाइज में अपने एक पैर को घुटने के बल मोड़कर हवा में रखें। अब पुश-अप्स करना शुरु करें। जितने पुश-अप्स आप एक पैर उठाकर करें उतने ही पुश-अप्स आप दूसरे पैर को उठाकर करें। अगर आप चाहें तो आप लगातार पैर बदल कर भी ये एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन प्रॉपर होगा।



Click it and Unblock the Notifications
