Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Three Second Pinch Test: कैसे मालूम करें कहीं आप डिहाइड्रेशन का शिकार तो नहीं, घर बैठे चुटकियों में जानें
गर्मियों में डिहाइड्रेशन एक सबसे बड़ी समस्या होती है। पानी की कमी के वजह आपको स्किन प्रॉब्लम्स, हीट स्ट्रोक, किडनी या लिवर का ठीक तरह से फंक्शन न करना, वॉटर रिटेंशन की समस्या हो सकती है। इन सभी समस्याओं से बचने के लिए आपका हाइड्रेड रहना बेहद जरुरी है। असल में दिक्कत तब होती है जब लोगों को मालूम ही नहीं चलता है कि कब वो डिहाइड्रेट हो रहे हैं और कैसे वो इसे सुधारें। बॉडी हाइड्रेड है या नहीं इसे जांचने के लिए हम आपको एक आसान सा तरीका बता रहे है जिसकी मदद से आप घर बैठे डिहाइड्रेशन टेस्ट के जरिए से मालूम कर सकते है आपकी स्किन और शरीर को पानी की जरूरत है या फिर नहीं है।

कैसे करें आसान डिहाइड्रेशन टेस्ट?
स्किन के डिहाइड्रेट होने से ये पता लगाया जा सकता है कि हमारा शरीर कितना डिहाइड्रेटेड है। अगर आप ट्रैवल कर रहे हैं या फिर आप बहुत देर से कोई काम कर रहे हैं तो ये टेस्ट जरूर कर लेना चाहिए। इसके लिए आप स्किन को बेस बना सकते हैं। इसे वैसे स्किन ट्रगर टेस्ट (Skin Turgor Test) भी कहते हैं।

कैसे करें?
उंगलियों के नकल्स (उंगलियों के जोड़ों की स्किन) को पिंच करके उठाएं।
अगर वो एकदम से नीचे चली जाती है तो शरीर डिहाइड्रेटेड नहीं है।
अगर ये नीचे जाने में थोड़ा समय लेती है तो आपका शरीर डिहाइड्रेटेड है।
ये टेस्ट आप नॉर्मल स्किन पर भी कर सकते हैं, लेकिन सबसे अच्छे नतीजे नकल्स की स्किन पर ही होते हैं।

डिहाइड्रेशन दूर करने के लिए कैसे पीएं पानी
डिहाइड्रेशन को दूर करने के लिए सबसे अच्छा तरीका होता है कि आप धीरे-धीरे सिप-सिप कर पानी पिएं। एकदम से प्यास लगने पर पूरा 1 ग्लास पानी पी जाना हमें अच्छा तो लगता है, लेकिन यकीन मानिए ये डिहाइड्रेशन पर कोई खास असर नहीं करता है। आपको इसके लिए ठीक तरह से पानी पीना होगा। अगर पूरे दिन में आप थोड़ी-थोड़ी देर में सिप-सिप कर पानी पीते हैं तो शरीर ज्यादा बेहतर तरीके से हाइड्रेट रह सकेगा।

किन तरीकों से कम किया जा सकता है डिहाइड्रेशन-
अगर आपको लग रहा है कि शरीर डिहाइड्रेटेड है तो आप उसे ठीक करने के लिए ये तरीके अपना सकते हैं-
- अगर शरीर डिहाइड्रेट हो रहा है तो ब्लड शुगर लेवल भी कम होता है ऐसे में ग्लूकोज का पानी पी सकते है।
- नारियल पानी पीने से बॉडी हाइड्रेड तो रहेगी साथ ही कमजोरी भी कम महसूस होगी।
- अगर कहीं ट्रैवल कर रहे हैं तो हमेशा अपने साथ पानी की बोतल रखें। आप खीरा आदि खाकर भी डिहाइड्रेशन को कम कर सकते हैं।
- अगर आपको लग रहा है कि गर्मी और धूप के कारण चक्कर आ रहा है तो छांव में जाकर शरीर को ठंडा करने की कोशिश करें और फिर थोड़ा सा पानी पिएं। एकदम से पानी पीना सही नहीं होगा।
- हाई वाटर कंटेंट वाली सब्जियां और फल अपनी डाइट में शामिल करके भी बॉडी को हाइड्रेड रखा जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
