Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
अगर आप भी हैं चाय पराठा खाने के शौकीन, तो इसके नुकसान जान लें!
Side Effects Of Eating Paratha With Tea : चाय के साथ पराठा खाने में स्वादिष्ट लगता है लेकिन यह सेहत के लिहाज से बहुत ही नुकसानदायक है। अक्सर सुबह के समय चाय पराठा खाना आप खूब पसंद करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि चाय के साथ पराठा हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है। हालांकि, चाय के साथ पराठा खाना टेस्टी तो लगता है लेकिन स्वास्थ्य के लिहाज से ये अच्छा कॉम्बिनेशन नहीं है।
एक मी्डिया रिपोर्ट के मुताबिक चाय और पराठा एक साथ खाने से आपकी हेल्थ को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। हालांकि चाय के साथ पराठा खाने में स्वादिष्ट लगता है लेकिन यह सेहत के लिहाज से बहुत ही नुकसानदायक है।
आइए जानते हैं इस फूड कॉम्बिनेशन से होने वाले नुकसान।

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या
चाय के साथ पराठा खाने से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो सकती है। दरअसल, पराठे में सैचुरेटेड फैट अधिक मात्रा में पाया जाता है और चाय में भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के तत्व मौजूद होते हैं। इन दोनों फूड्स को एक साथ खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है।
पोषक तत्वों के अवशोषण में कमी
चाय में मौजूद टैनिन प्रोटीन के साथ मिलकर शरीर में उनके अवशोषण में रुकावट पैदा करके एंटी न्यूट्रिएंट्स के रूप में कार्य करते हैं। एक अध्ययन के अनुसार, टैनिन प्रोटीन के पाचन को 38% तक धीमा कर देता है। ऐसे में जितने भी पोषक तत्व आपने लिए हैं, चाय का सेवन करने से शरीर ठीक तरह से इनका उपयोग नहीं कर पाता। इसलिए चाय पराठे के कॉम्बिनेशन को खतरनाक माना गया है।
गैस की समस्या
अगर आप नाश्ते में नियामित रूप से चाय-पराठा एक साथ खाते हैं, तो इससे आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इससे पेट में भारीपन या पाचन संबंधी अन्य समस्या हो सकती है।
शरीर में आयरन की हो सकती है कमी
एक रिपोर्ट के अनुसार, चाय में फेनोलिक रसायन पाया जाता है, जो पेट में आयरन कॉम्पलेक्स के निर्माण को उत्तेजित करते हैं। इससे आयरन के अवशोषण में बाधा उत्पन्न हो सकती है। इसलिए चाय-पराठा एक सथ खाने की सलाह नहीं दी जाती है। अगर आप एनिमिया से पीड़ित हैं, तो चाय-पराठा का सेवन भूलकर भी न करें।
एसिडिटी और सूजन
अगर आप भरवां पराठे के साथ चाय पीते हैं तो आपको एसिडिटी और सूजन के अलावा एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती हे। दरअसल, चाय पेट में एसिड बेस बैलेंस को नुकसान पहुंचाने के लिए जानी जाती है। और अगर उसके साथ पराठा खा लिया, तो पेट की सेहत भी खराब होती ही है।
डायबिटीज का खतरा
अगर आपको नाश्ते में चाय और पराठा एक साथ खाना पसंद है, तो इससे डायबिटीज का खतरा भी हो सकता है। इस नाश्ते से शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ सकती है।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications