Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
डेंगू के मरीज को न दें ये खाने में ये चीजें, वरना बिगड़ सकती है तबीयत
मौसम बदलने के साथ डेंगू के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। डेंगू से जल्द रिकवरी के लिए डाइट का खूब ध्यान रखना होता है।
डेंगू के दौरान क्या देना चाहिए इस बारे में आपको पता होगा लेकिन कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं जिन्हें डेंगू के दौरान सेवन करने से तबीयत और बिगड़ सकती है। यहां उन चीजों की सूची है, जिन्हें डेंगू के मरीजों को भूलकर भी नहीं देना चाहिए:

तले-भुने और मसालेदार भोजन
तली हुई और बहुत अधिक मसालेदार चीजें पाचन तंत्र पर दबाव डाल सकती हैं, जिससे पेट में गैस, एसिडिटी या अपच की समस्या हो सकती है।
चाय, और कॉफी
चाय, कॉफी या एनर्जी ड्रिंक्स जैसे कैफीन युक्त पेय पदार्थ डिहाइड्रेशन का कारण बन सकते हैं, जो डेंगू के मरीज के लिए हानिकारक हो सकता है।
फैट युक्त भोजन
डेंगू के मरीज पर लिवर पहले से ही कमजोर होता है, ऐसे में वसायुक्त भोजन जैसे बटर, घी, और क्रीम इत्यादि का सेवन लिवर की कार्यक्षमता पर और बुरा प्रभाव डाल सकता है।
पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड
प्रोसेस्ड फूड में अधिक मात्रा में नमक, चीनी और प्रिज़र्वेटिव्स होते हैं, जो शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं और इम्यून सिस्टम को कमजोर कर सकते हैं।
गहरे रंग के फल और सब्जियां
डेंगू में रक्त प्लेटलेट्स कम हो जाते हैं, ऐसे में कुछ गहरे रंग के फलों और सब्जियों का सेवन करने से खून पतला होने का खतरा बढ़ सकता है, जैसे पालक, चुकंदर, टमाटर।
अधिक मीठा न खाएं
बहुत अधिक चीनी शरीर की इम्यूनिटी को कमजोर कर सकती है और इंफ्लेमेशन (सूजन) को बढ़ा सकती है, जो डेंगू के मरीज के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
इन चीजों से बचने के साथ-साथ डेंगू के मरीज को हल्का और पौष्टिक भोजन दिया जाना चाहिए, जिसमें फल, सब्जियाँ और तरल पदार्थ भरपूर मात्रा में शामिल हों ताकि शरीर को ऊर्जा और हाइड्रेशन मिल सके।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
