Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
दांत निकालने के बाद क्यों खाते हैं आइसक्रीम, Tooth Extraction के बाद इन चीजों को खाने से मिलता है आराम
दांत या मुंह की सर्जरी के बाद कई लोग इस असमंजस में पड़ जाते है कि वो क्या खाएं और क्या नहीं? कई कारणों से मुंह या दांत की सर्जरी होती है जिसमें दांत निकालना, विस्डम टूथ निकालना, डेंटल इम्प्लांट आदि शामिल है।
सर्जरी के आद इंफेक्शन के रिस्क से बचने के लिए बहुत जरुरी है कि आपको मालूम हो कि आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। यहां आज हम जानेंगे कि दांत निकालने के बाद आपको कैसी डाइट लेनी चाहिए और क्यों डॉक्टर दांत निकालने के बाद आपको आइसक्रीम खाने की सलाह देते हैं।

दांत निकलने के बाद पेनकिलर का काम करती है आइसक्रीम
अगर कभी आपने गौर किया हो तो दांत निकलवाने के बाद डेंटिस्ट मरीज को आधे घंटे बाद आइसक्रीम खाने को कहते हैं। इसका कारण यह है कि आइसक्रीम पेनकिलर का काम करती है। दांत निकालने पर मसूड़ों में सूजन आती है। दांत के आसपास के टिश्यूज को भी नुकसान पहुंचता है इसलिए इनमें दर्द भी होता है। आइसक्रीम कोल्ड कंप्रेस का काम करती है। यह ट्रेडिशनल मेडिसिन है।
मुलायम फल खाएं
दांत निकालने के बाद आपको खाने में परेशानी हो रही है, तो केला, पपीता, आम जैसे नरम फल खाएं। सब्जी-रोटी अवॉइड करें, क्योंकि खाने में सख्त होते हैं, तो यह आपको खाने में तकलीफ दे सकते हैं। उसकी जगह आप बिना मसाले के सूप पी सकते हैं। आपको एक बात का खास खयाल रखना है कि सूप में मसाले और तेज गरम पानी न हो। हल्के मसाले और गुनगुने सूप का सेवन करें।
दूसरी तरफ से चबाएं
अगर आपका दांत निकला है तो जिस तरफ दांत निकला है उसके उल्ट तरफ से खाएं। कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा लिक्विड पिएं। आपको स्ट्रॉ की मदद से कुछ नहीं पीना चाहिए क्योंकि इससे दांत में ब्लड क्लॉट हो सकता है और घाव को भरने में समय लग सकता है। दांत निकलने के बाद आप नारियल पानी, छाछ, मुलायम ब्रेड आदि खा सकते हैं। आप दलिया, उपमा या कम मसाले वाली खिचड़ी भी खा सकते हैं पर उसे मुलायम ही पकाएं।
दांत निकालने के बाद क्या खा सकते हैं?
- दांत निकलवाने के बाद आपको मुलायम और सॉफ्ट फूड्स का सेवन करना चाहिए।
- आप एवोकाडो, चावल, पके हुए पास्ता, स्मूदी, मिल्कशेक, उबले हुए मटर, टोफू आदि चीजों का सेवन भी कर सकते हैं।
- हल्की डाइट लेनी चाहिए जिससे उल्टी या पेट में दर्द आदि समस्या न हों।
- सर्जरी के बाद आप दही खा सकते हैं, फ्लेवर्ड योगर्ट या आईसक्रीम भी खा सकते हैं।
- ब्रेड पर जैम लगाकर खाना भी एक अच्छा ऑप्शन है।
- ठंडी पुडिंग या खीर खा सकते हैं या फ्रूट्स का कस्टर्ड भी एक अच्छा ऑप्शन है।
दांत निकालने के बाद क्या न खाएं?
- दांत की सर्जरी के बाद आपको एल्कोहॉल का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए, कम से कम 24 घंटे तक तो बिल्कुल नहीं।
- दांत निकालने के बाद आपको ऐसी चीजें नहीं खानी हैं जिससे चबाने में ज्यादा परेशानी हो।
- सख्त चीज जैसे गन्ना, क्रंची चीजें जैसे चिप्स, च्विंगम आदि अवॉइड करें।
- आपको बादाम, पिस्ता और तमाम तरह के नट्स और पॉपकॉर्न का सेवन भी नहीं करना चाहिए।
- मीट खाने के लिए आपके मुंह को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी इसलिए मीट का सेवन भी न करें।
- आप सर्जरी के आद आईसक्रीम खा सकते हैं पर कैंडी या कोन वाली आईसक्रीम खाना अवॉइड करें।
- आपको डेंटल सर्जरी के तुरंत बाद गरम खाना अवॉइड करना
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











