Latest Updates
-
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम
1 हफ्ते तक लौंग का पानी पीने से क्या होता है? हैरान कर देंगे शरीर में होने वाले 5 बदलाव
Benefits Of Clove Water: लौंग, भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाला एक आम मसाला है। आमतौर पर इसका इस्तेमाल सब्जी या चाय बनाने में किया जाता है। ये न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। दरअसल, लौंग में औषधीय गुण भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो कई बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। इसमें विटामिन, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, पोटेशियम, मैंगनीज और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। आपने अक्सर लोगों को लौंग की चाय या काढ़ा पीते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी लौंग का पानी पिया है? जी हां, लौंग का पानी पीने से सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। ऐसे में, अगर आप लगातार एक हफ्ते तक लौंग का पानी पीते हैं, तो शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको लौंग का पानी पीने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए, जानते हैं विस्तार से (Laung Ka Pani Peene Ke Fayde) -
इम्यूनिटी बूस्ट करे
नियमित रूप से लौंग के पानी का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आप कई गंभीर बीमारियों और संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं।
पाचन तंत्र को दुरुस्त करे
अगर आप लगातार एक हफ्ते तक लौंग का पानी पिएंगे, तो इससे आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें मौजूद यूजेनॉल कम्पाउंड पाचक एंजाइमों के स्राव को उत्तेजित करते हैं, जिससे खाना पचाने में आसानी होती हैं। इसके सेवन से पाचन क्रिया बेहतर होती है। नियमित रूप से इस पानी का सेवन करने से गैस, ब्लोटिंग, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से निजात मिल सकती है।

शरीर की सूजन दूर करे
एक हफ्ते तक लौंग का पानी पीने से शरीर में सूजन की समस्या को दूर करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से जोड़ों में दर्द की समस्या से भी राहत मिल सकती है।
मसूड़ों के दर्द और सूजन से राहत दिलाए
लौंग के पानी का सेवन करने से मसूड़ों के दर्द और सूजन से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, इसमें यूजेनॉल मौजूद होता है, जो दांत दर्द और मसूड़ों की सूजन को कम करने में मदद करता है। इसके सेवन से मसूड़े मजबूत रहेंगे और दांतों में कैविटी की समस्या भी नहीं होगी। साथ ही, इससे मुंह की बदबू भी दूर हो सकती है।
वजन घटाने में मददगार
लगातार एक हफ्ते तक लौंग का पानी पीने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे शरीर में जमा अतिरिक्त फैट को तेजी से बर्न करने में मदद मिलती है। रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से कुछ ही दिनों में वजन कम हो जाएगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
